अगर आप भी बलेनो के डीजल और आरएस वेरिएंट को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जानना ज़रूरी है कि इसकी कीमतें बढ़ा दी गयी हैं। बलेनो को भारत स्टेज-6 पेट्रोल इंजन से अपडेट करने के बाद कीमतों में इज़ाफ़ा किया गया है। बता दें कि कीमतों में 21,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बलेनो का फेसलिफ्ट वर्ज़न जनवरी में ही लॉन्च किया था और अब तीन महीनों के अंदर ही कीमतें बढ़ा दी गयी हैं।
जानें बलेनो की वेरिएंट-वार की बढ़ी हुई कीमतें-
वेरिएंट | नई कीमतें | पुरानी कीमतें | अंतर |
सिग्मा | 6.74 लाख रुपए | 6.60 लाख रुपए | 4,000 रुपए |
डेल्टा | 7.52 लाख रुपए | 7.31 लाख रुपए | 21,000 रुपए |
जेटा | 8.13 लाख रुपए | 7.99 लाख रुपए | 14,000 रुपए |
अल्फा | 8.73 लाख रुपए | 8.60 लाख रुपए | 13,000 रुपए |
बलेनो डीजल और आरएस वेरिएंट की केवल कीमतें बढ़ाई गयी हैं इसके अलावा इनमें कोई और बदलाव नहीं किया गया है। बलेनो का डीजल वेरिएंट 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और यह अब भी भारत स्टेज-4 उत्सर्जन मानक पर आधारित फ़िएट के 1.3-लीटर इंजन के साथ आएगा। अनुमान है कि डीजल इंजन को बीएस-6 मानदंडों के अनुरूप अपग्रेड करने पर कार की कीमत 1.5 लाख रुपए तक हो जाएगी, जिस वजह से कंपनी अप्रैल 2020 के बाद बलेनो के डीजल वेरिएंट को बंद कर देगी।
डीजल वेरिएंट के अलावा, बलेनो आरएस वेरिएंट की कीमत में भी इज़ाफ़ा किया गया है। बलेनो का आरएस वर्ज़न जो कि उसका परफॉरमेंस वेरिएंट है, डीजल वेरिएंट के साथ इसकी कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है। यह 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम वाले 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी जल्द ही बलेनो आरएस को बीएस-6 मानदंडों के अनुसार अपडेट कर सकती है।
देखें बलेनो आरइस की नई कीमत-
नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
8.89 लाख रुपए | 8.76 लाख रुपए | 13,000 रुपए |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…