मारुती की नई गाड़ी ऑल्टो लॉन्च की जा चुकी है। इसका नाम ऑल्टो 800 के बजाय केवल ‘ऑल्टो’ रखा गया है। ऑल्टो 2019 में बीएस 6 पेट्रोल इंजन और कई सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से होगा। यहां मारुति ऑल्टो 2019 की तुलना मुकाबले में मौजूदा कारों से की गयी हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
मारुति सुजुकी ऑल्टो | रेनो क्विड 0.8 लीटर | डैटसन रेडी-गो 0.8 लीटर | |
इंजन क्षमता | 796 सीसी | 799 सीसी | 799 सीसी |
पावर | 47.3पीएस @ 6000आरपीएम | 54पीएस @ 5678आरपीएम | 54पीएस @ 5678आरपीएम |
टॉर्क | 69एनएम @ 3500आरपीएम | 72एनएम @ 4386आरपीएम | 72एनएम @ 4836आरपीएम |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड एमटी | 5-स्पीड एमटी | 5-स्पीड एमटी |
उत्सर्जन मानक | बीएस 6 | बीएस 4 | बीएस 4 |
साइज
मारुति सुजुकी ऑल्टो | रेनो क्विड | डैटसन रेडी-गो | |
लंबाई | 3445 मिलीमीटर | 3679 मिलीमीटर | 3429 मिलीमीटर |
चौड़ाई | 1490 मिलीमीटर | 1579 मिलीमीटर | 1560 मिलीमीटर |
ऊंचाई | 1475 मिलीमीटर | 1478 मिलीमीटर | 1541 मिलीमीटर |
व्हीलबेस | 2360 मिलीमीटर | 2422 मिलीमीटर | 2348 मिलीमीटर |
इंफोटेनमेंट
ऑल्टो- इसमें में ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला रेग्यूलर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन नहीं दी गयी है। 2019 मारुति ऑल्टो में आगे की तरफ दो स्पीकर दिए गए हैं, साथ ही स्मार्टफोन डॉक दिया गया है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप ऑडियो, नेविगेशन और इनकमिंग कॉल समेत स्मार्टफोन के कई फंक्शन कंट्रोल कर सकते हैं।
रेनो क्विड- इसमें दिया गया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में भी आगे की तरफ दो स्पीकर दिए गए हैं और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सुविधा भी दी गई है।
डैटसन रेडी- गो में रेग्यूलर ऑडियो सिस्टम लगा है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में दो स्पीकर लगे हैं।
सेफ्टी
सुरक्षा के नज़रिये से तीनों कारों में ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर दिए गए हैं। मारुति ऑल्टो में को-पैसेंजर एयरबैग भी दिया गया है। यह फीचर टॉप वेरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है जबकि नीचे वाले वेरिएंट में इसे ऑप्शनल रखा गया है। ऑल्टो और क्विड दोनों में फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम दिया गया है। रेडी-गो में यह दोनों फीचर नहीं मिलते। ऑल्टो में रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है, जबकि क्विड में रियर व्यू कैमरा लगा है।
कंफर्ट
सभी कारों में पैसेंजर कंफर्ट के लिए पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो और मैनुअल एसी दी गई है।
कीमत
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो | रेनो क्विड | डैटसन रेडी-गो |
2.94 लाख से 3.72 लाख रूपए | 2.72 लाख से 3.90 लाख रूपए | 2.68 लाख से 3.75 लाख रूपए |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…