महंगी हुई बलेनो डीजल और आरएस वेरिएंट, 21000 रुपए तक बढ़ाई गयी कीमतें

  • Follow Newsd Hindi On  
महंगी हुई बलेनो डीजल और आरएस वेरिएंट, 21000 रुपए तक बढ़ाई गयी कीमतें

अगर आप भी बलेनो के डीजल और आरएस वेरिएंट को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जानना ज़रूरी है कि इसकी कीमतें बढ़ा दी गयी हैं। बलेनो को भारत स्टेज-6 पेट्रोल इंजन से अपडेट करने के बाद कीमतों में इज़ाफ़ा किया गया है। बता दें कि कीमतों में 21,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बलेनो का फेसलिफ्ट वर्ज़न जनवरी में ही लॉन्च किया था और अब तीन महीनों के अंदर ही कीमतें बढ़ा दी गयी हैं।

जानें बलेनो की वेरिएंट-वार की बढ़ी हुई कीमतें-


वेरिएंट नई कीमतें पुरानी कीमतें  अंतर
सिग्मा 6.74 लाख रुपए 6.60 लाख रुपए 4,000 रुपए
डेल्टा 7.52 लाख रुपए 7.31 लाख रुपए 21,000 रुपए
जेटा 8.13 लाख रुपए 7.99 लाख रुपए 14,000 रुपए
अल्फा 8.73 लाख रुपए 8.60 लाख रुपए 13,000 रुपए

2019 Baleno Facelift

बलेनो डीजल और आरएस वेरिएंट की केवल कीमतें बढ़ाई गयी हैं इसके अलावा इनमें कोई और बदलाव नहीं किया गया है। बलेनो का डीजल वेरिएंट 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और यह अब भी भारत स्टेज-4 उत्सर्जन मानक पर आधारित फ़िएट के 1.3-लीटर इंजन के साथ आएगा। अनुमान है कि डीजल इंजन को बीएस-6 मानदंडों के अनुरूप अपग्रेड करने पर कार की कीमत 1.5 लाख रुपए तक हो जाएगी, जिस वजह से कंपनी अप्रैल 2020 के बाद बलेनो के डीजल वेरिएंट को बंद कर देगी।

2019 Baleno RS Facelift


डीजल वेरिएंट के अलावा, बलेनो आरएस वेरिएंट की कीमत में भी इज़ाफ़ा किया गया है। बलेनो का आरएस वर्ज़न जो कि उसका परफॉरमेंस वेरिएंट है, डीजल वेरिएंट के साथ इसकी कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है। यह 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम वाले 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी जल्द ही बलेनो आरएस को बीएस-6 मानदंडों के अनुसार अपडेट कर सकती है।

देखें बलेनो आरइस की नई कीमत-

नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
8.89 लाख रुपए 8.76 लाख रुपए 13,000 रुपए

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)