Shaheed Diwas: ‘लोगों को कुचलकर, वे विचारों का गला नहीं घोंट सकते’, पढ़ें भगत सिंह के कुछ क्रांतिकारी विचार

Follow न्यूज्ड On  

Bhagat Singh Martyrdom Day: भगत सिंह – एक ऐसे नायक जिनका नाम सुनते ही देश के हर नागरिक के मन में सम्मान और भावनाओं का ज्वार आ जाता है। देश के लिए कुछ कर गुजरने की हूक दिल में उठती है। आज भारतीय युवता के सबसे बड़े प्रतीक, मानवता के पुजारी और देशभक्ति के सबसे मशहूर मिसाल भगत सिंह (Bhagat Singh) की शहीदी दिवस (Shaheed Diwas) है।

शहीद-ए-आजम (Shaheed-E-Azam) भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था।भगत सिंह के जिक्र के बिना देश की आजादी का संघर्ष और इतिहास दोनों अधूरा है। साम्राज्यवाद के खिलाफ लोगों के दिलों में आजादी की लौ जलाने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष और पांच महीने की उम्र में ही शहीद हो गए थे। 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही देशभक्ति की अलख जगाने के लिए लिखे गए उनके क्रांतिकारी विचार से आज भी लाखों-करोड़ों लोगों प्रेरित हो रहे हैं। आइए जानें महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के लिखे कुछ महान विचार जो किसी का भी जीवन बदल सकते हैं।

1. ‘राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।’

2. ‘प्रेमी, पागल और कवि एक ही मिट्टी के बने होते हैं।’

3. ‘लोगों को कुचलकर, वे विचारों का गला नहीं घोंट सकते।’

4. ‘मैं एक इंसान हूं और जो कुछ भी इंसानियत को प्रभावित करती है उससे मेरा मतलब है।’

5. ‘जिंदगी अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।’

6. ​’प्यार हमेशा आदमी के चरित्र को ऊपर उठाता है, यह कभी उसे कम नहीं करता है। प्यार दो और प्यार लो।’

7. ‘हमारे लिए समझौते का मतलब कभी आत्मसमर्पण नहीं होता। सिर्फ एक कदम आगे और कुछ आराम, बस इतना ही। ‘

8. ‘जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें अविश्वास करना होगा और उसे चुनौती देनी होगी।’

9. ‘आम तौर पर लोग चीजें जैसी हैं उसी के अभ्यस्त हो जाते हैं। बदलाव के विचार से ही उनकी कंपकंपी छूटने लगती है। इसी निष्क्रियता की भावना को क्रांतिकारी भावना से बदलने की जरूरत है।’

10. ‘वे मुझे कत्ल कर सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं लेकिन मेरे जज्बे को नहीं।’

11. ‘मैं इस बात पर ज़ोर देता हूं कि मैं महत्वाकांक्षा, आशा और जीवन के प्रति आकर्षण से भरा हुआ हूं। पर मैं ज़रूरत पड़ने पर ये सब त्याग सकता हूं और वहीं सच्चा बलिदान है।’

12. ‘क्या तुम्हें पता है कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप गरीब होना है? गरीबी एक अभिशाप है, यह एक सजा है।’


स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ डट कर खड़े रहे सुखदेव, सिर्फ 24 साल में देश के लिए हो गए थे शहीद

जब प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने खुद को मार ली थी गोली

This post was last modified on March 23, 2020 10:51 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022