Bihar Board BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, 81 फीसदी स्टूडेंट्स पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

Bihar 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बिहार मैट्रिक परीक्षा में कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा में 96.20 फीसदी मार्क्स के साथ रोहतास के हिमांशु राज ने टॉप किया है। हिमांशु ने 500 में से 481 मार्क्स मार्क्स हासिल किए। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार (480 मार्क्स) रहे हैं। तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे हैं – भोजपुर के शुभम कुमार, औरंगाबाद के राजवीर और अरवल की जूली कुमारी। तीनों के 478-478 मार्क्स हैं।

Bihar Board 10th Result Toppers List (टॉपर्स की सूची)

टॉपर का नाम    अंक

हिमांशु राज         481
दुर्गेश कुमार        480
शुभम कुमार       478
राजवीर                478
जूली कुमारी        478

Bihar Board Matric Result 2020: लड़कियों में कौन बनी टॉपर

टॉपर्स के नाम           अंक
जूली कुमारी                478
स्तुति मिश्रा                  475
ज्योति कुमारी             475
दिपांशु प्रिया                475
आफरीन तलत           475

गौरतलब है कि सिमुलतला का रिजल्ट पिछले छह सालों में सबसे खराब रहा है। टॉप 10 में 41 बच्चे हैं, जिसमें से तीन बच्चे ही सिमुलतला के हैं। साल 2019 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने दसवीं के टॉप 8 स्टूडेंट्स दिए थे।

बता दें कि इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2020 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 12,04,030 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं पास हुई हैं।

Bihar Board Online Result: रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

सबसे पहले तो बिहार बोर्ड (Bihar Board) के मैट्रिक के छात्रों को यह पता होना चाहिए कि वे रिजल्ट कहां और कैसे चेक करेंगे। यहां पर आपको बता दूं कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की दो ऑफिशल वेबसाइ onlinebseb.in या biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा दो प्राइवेट साइट- indiaresults.com और Examresults.net पर भी रिजल्ट आएगा।

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  4. उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
  5. सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
  6. आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
  7. भविष्य के लिए परिणामों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

Bihar Board 10th Result 2020 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी, पढ़ें लाइव अपडेट

This post was last modified on May 26, 2020 2:01 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022