नेताओं के अक्सर वादा करने की आदत तो हम सब जानते हैं। मगर उसी वादे की अगर नेताजी को याद दिलाई जाए तो वो नाराज हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब बिहार के बक्सर से सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को लोगों ने एक वादे की याद दिलाई तो वो नाराज हो गए।
दरअसल मामला बक्सर के सर्किट हाउस का है। शुक्रवार को बक्सर सदर अस्पताल में सुविधाओं को बहाल करने का वादा कर चुके मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और कुछ दिव्यांग पहुंचे थे। हाथों में पोस्टर लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मंत्री अश्विनी चौबे के उस वादे को याद दिलाने आए थे जो उन्होंने 2 महीने पहले उनसे किए थे।
वादे के अनुसार मंत्री ने बक्सर सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को बहाल करने की बात की गई थी। इसके लिए मशीन भी सदर अस्पताल में लाकर महीनों से रखी गई है, लेकिन उसे अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है।
इसी दौरान मंत्री अश्विनी चौबे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कुछ इस कदर भड़के उन्होंने अपना आपा खो दिया। उन्होंने विरोध कर लोगों के हाथों से पोस्टर छीनकर फाड़ दिया। हालांकि अपना अपमान होते देख सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता रामजी सिंह के साथ आए दिव्यांग जनों ने इसका विरोध किया और इसे सांसद के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बताते हुए खुद को अपमानित करने का मंत्री पर आरोप लगाया।
बिहार: डेंगू मरीजों से मिलने गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही
बिहार: अश्विनी चौबे ने बाढ़ के लिए ‘हथिया नक्षत्र’ को ठहराया जिम्मेदार, तेजस्वी ने कही ये बात
This post was last modified on November 15, 2019 3:19 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…