बिहार: धोखे से गाड़ी में बैठाकर साध्वी के साथ शेखपुरा में गैंगरेप

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के शेखपुरा जिले में एक साध्वी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर की है जब नवादा जिले की साध्वी के साथ शेखपुरा में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित साध्वी ने शेखपुरा के महिला थाना में दो महिला साध्वी एवं दो उनके सहयोगी के साथ-साथ सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज़ करवाई है। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज़ करते हुए उसे मेडिकल जाँच हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया है।

धोखा देकर बैठाया गाड़ी में

पीड़िता ने बताया कि धोखे से माँ का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाते हुए शेखपुरा लाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की घटना को चार लोगों ने अंजाम दिया। जिनमें से पीड़िता ने दो लोगों की पहचान पुलिस को बताई है। पीड़िता साध्वी ने बताया की दो महिला साध्वी एवं उनके साथ मौजूद दो सहयोगी के साथ जब वह वाहन से शेखपुरा जिले अंतर्गत अरियरी थाना के फुलचोड़ गांव के समीप पहुंची तो एक अन्य वाहन द्वारा ओवरटेक कर वाहन रोक दिया गया। जिसके बाद एक महिला साध्वी द्वारा बाल घसीटते हुए उसे दूसरे वाहन में ले जाया गया जहाँ दो लोग पहले से मौजूद थे। उसके बाद आरोपियों द्वारा वाहन में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

रविवार रात को दिया घटना को अंजाम

घटना पर शेखपुरा महिला थाना की थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है की 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे घटना को अंजाम दिया गया। वहीं एसपी दयाशंकर ने बताया कि पीड़िता साध्वी द्वारा कुल छह लोगों पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज़ कराई गयी है। जिसमें महुआडीह पीरो थाना के कांतिबाई, यूपी के बस्ती के कल्पनाथ चौधरी, पीड़िता के गाँव के ही कुसुम उर्फ़ चरण भाई, छत्तीसगढ़ के दिलचंद पटेल सहित दो अज्ञात शामिल हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022