मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, डाक्टरों को बताया कामचोर

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के आरा से सांसद और मोदी सरकार में राज्य मंत्री राजकुमार सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने राज्य के डाक्टरों पर हमला बोला है। सांसद ने कहा, ‘बिहार के चिकित्सक कामचोर हैं। किसी भी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टर सही से काम नहीं करते हैं बल्कि उनकी जगह कोई कंपाउंडर या कोई महिला उस मरीज का इलाज करती है। यह स्थिति है आज के स्वास्थ्य विभाग की’। ये बातें ऊर्जा मंत्री सह सांसद आरके सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।

दरअसल जिले में एक मेगा हेल्थ कैम्प शिविर का आयोजन किया गया था। इसका उदघाटन हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने किया। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने आए आरा सांसद आरके सिंह ने बिहार की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और लापरवाह चिकित्सकों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

बिना डॉक्टर के होता है मरीज का इलाज

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल, PHC और CHC की हालत ऐसी हो गयी है कि न तो डॉक्टर हैं न दवाई। हालत यह है कि बिना डॉक्टर के भी मरीज का इलाज हो जाता है। इतना ही नही उन्होंने राजनीतिक चुटकी लेते हुए कहा कि अगर लोगों का चारित्रिक सुधार हो जाय तो राजनीति में सुधार हो जाएगा।

अन्य राज्यों का दिया उदाहरण

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति केवल बिहार में ही है। उन्होंने तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक बेहतर हैं। उन्होंने लोगों के अंदर सुधार पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने की काफी जरूरत है। इसके लिए सार्थक प्रयास करने पड़ेगे।


तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- CM अपराध रोकने के बजाए अपराधियों के संरक्षण में जुटे

This post was last modified on February 5, 2019 12:26 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022