संसद में BJP के निशिकांत दुबे बोले- GDP को रामायण-महाभारत मान लेना सत्य नहीं, भविष्य में इसका कोई उपयोग नहीं

Follow न्यूज्ड On  

GDP के जारी ताजा आंकड़ों के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा में आज GDP और अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत पर बहस के दौरान सरकार का बचाव करते हुए झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अजीब तरह का तर्क दे दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि GDP को ही सबकुछ नहीं मान लेना चाहिए।

क्या कहा निशिकांत दुबे ने

निशिकांत दुबे ने कहा, “GDP 1934 में आया, इससे पहले कोई GDP नहीं था। केवल GDP को बाइबिल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में GDP का कोई बहुत ज्यादा उपयोग भी नहीं होगा।”

निशिकांत दुबे ने यह बयान लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के GDP और अर्थव्यवस्था पर सवाल खड़ा करने के बाद दिया। गौरतलब है कि सुस्‍ती के दौर से गुजर रही भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चालू वित्त वर्ष (2019-20) की दूसरी तिमाही में भारत की विकास दर में बड़ी गिरावट आई है। अब जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा 4.5 फीसदी पहुंच गया है। यह करीब 6 साल में किसी एक तिमाही की सबसे बड़ी गिरावट है।

इससे पहले मार्च 2013 तिमाही में देश की जीडीपी दर इस स्‍तर पर थी। बता दें कि चालू वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ की दर 5 फीसदी पर थी। इस लिहाज से सिर्फ 3 महीने के भीतर जीडीपी की दर में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है।

GDP पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकसभा में आज भी कांग्रेस GDP के खराब आंकड़ों पर सरकार पर हमलावर रही। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार अभी भी अर्थव्यवस्था की हकीकत को समझने को तैयार नहीं है। अधीर रंजन ने वित्तमंत्री को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सलाह लेने का सुझाव भी दे डाला।


मनमोहन सिंह बोले- देश की अर्थव्यवस्था की हालत गंभीर, विपक्षी नेता नहीं, अर्थशास्त्र के छात्र के तौर पर कह रहा हूं

This post was last modified on December 2, 2019 4:47 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022