महिन्द्रा की सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी/क्रॉसओवर एक्सयूवी300 लॉन्च हो चुकी है। यह चार वेरिएंट डब्ल्यू4, डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.90 लाख रूपए से शुरू होती है जो 11.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। एक्सयूवी300 का कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा, ये जानेंगे यहां…
इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल | डीज़ल | |
इंजन | 1.2 लीटर टर्बो | 1.5 लीटर |
पावर | 110 पीएस | 115 पीएस |
टॉर्क | 200 एनएम | 300 एनएम |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड मैनुअल | 6-स्पीड मैनुअल |
माइलेज | — | — |
कलर
टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) में ड्यूल-टोन कलर का विकल्प भी रखा गया है। इस में रेड रेज और एक्वा मरीन के साथ व्हाइट रूफ का विकल्प मिलेगा।
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर
निष्कर्ष : डब्ल्यू4 बेस वेरिएंट है, इस में सभी बेसिक फीचर दिए गए हैं जो एक कार में होने चाहिए। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए सही है जो टैक्सी या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए खरीदना चाहते हैं। डीज़ल वेरिएंट पेट्रोल से 60,000 रूपए महंगा है। इस में आपको ऑडियो सिस्टम मिलता है जो मनोरंजन के लिहाज से काफी काम का फीचर है। अगर आप सीमित बजट में पर्सनल यूज के लिए कार खरीद रहे हैं तो भी ये आपके लिए सही साबित हो सकती है। इस में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, की-लैस एंट्री और ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर मिलेंगे।
इस में डब्ल्यू4 वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-
निष्कर्ष: यह बेस वेरिएंट से ऊपर वाला वेरिएंट है। इसकी कीमत डब्ल्यू4 से करीब 60,000 रूपए ज्यादा है। इस में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। हमारा मानना है कि आप इस वेरिएंट के बजाय इससे ऊपर वाला वेरिएंट यानी डब्ल्यू8 लें, इस में आपको ज्यादा फीचर मिलेंगे।
महिन्द्रा एक्सयूवी300 डब्ल्यू8
इस में डब्ल्यू6 वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-
निष्कर्ष: यह टॉप वेरिएंट से नीचे वाला वेरिएंट है। इस में बड़े व्हील, एलईडी डीआरएलएस और कई जगह क्रोम फिनिश दी गई है जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इस में ईएसपी, एंटी-रोल मिटिगेशन और होल्ड असिस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं जो आपकी सेफ्टी को ऊपर वाले वेरिएंट से ज्यादा पुख्ता करते हैं। इस में कई कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं जो आपकी राइडिंग को शानदार बनाते हैं। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है। अगर आपके पास टॉप वेरिएंट जितना बजट नहीं है तो हम आपको डब्ल्यू8 वेरिएंट लेने की सलाह देंगे।
यह टॉप वेरिएंट है। इस में डब्ल्यू8 वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-
निष्कर्ष: यह टॉप वेरिएंट है, लिहाजा इस में सभी वेरिएंट से ज्यादा फीचर मिलेंगे। इस में सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। सेगमेंट की यह इकलौती कार है जिस में आपको सात एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 3-पॉइंट सीटबेल्ट मिलेंगे। अगर आपके साथ बजट की कमी नहीं है तो टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) खरीदना सही रहेगा।
यह भी पढें : महिन्द्रा एक्सयूवी300 लॉन्च, कीमत 7.90 लाख रूपए से शुरू
महिन्द्रा एक्सयूवी300 हुई लॉन्च, जानें वेरिएंट और कीमत के बारे में…
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…