वासंतीय नवरात्रि: शक्ति की उपासना का महापर्व, जानें व्रत की तिथि और माता को प्रसन्न करने के उपाय

Follow न्यूज्ड On  

हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना साल का बड़ा ही पावन महीना माना जाता है। शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। वासंतीय नवरात्रि की साधना से प्रसन्न होकर माता अपने साधकों पर पूरे वर्ष कृपा बरसाती हैं। चैत्र प्रतिपदा से पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के अलावा यूपी-बिहार में चैती छठ भी मनाया जाएगा।

माता को प्रसन्न करने के उपाय

चैत्र नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं, जिसे भक्ति-भाव से करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवी जगदंबा को प्रसन्न करने के पांच महाउपाय — शक्ति की साधना से प्रसन्न होकर माता अपने साधक को त्रिबिध तापों ( दैहिक, दैविक और भौतिक ) से मुक्त करती है। उसे सुख-संपत्ति और आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं।

लाल रंग के पुष्प का विशेष महत्व

चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, लेकिन यदि आप माता को शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो तो नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी एक दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है और इस पुष्प से पूजा करने पर धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दुर्गा सप्तशती के पाठ में है  प्रार्थना का प्रावधान

शक्ति की साधना करते समय कई बार हम इतने लीन हो जाते हैं कि हमें पूजा के तमाम नियमों का ख्याल ही नहीं रहता है। इसी तरह कई बार हमें पूजा की विधि का भी ज्ञान नहीं होता है। इस समस्या का भी निदान हमारे धर्मशास्त्रों में दिया हुआ है। दुर्गा सप्तशती जिसका पाठ हम नवरात्रि में करते हैं, उसमें क्षमा प्रार्थना का प्रावधान है। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि पूजा के दौरान कोई भूल-चूक हो जाए तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़ कर देवी से माफी मांग लेते हैं और आपकी पूजा पूरी हो जाती है।

दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान होता है शुभ

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना न भूलें। साथ ही गणपति की पूजा भी विधि-विधान से करें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।

मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की कृपा

नवरात्रि पर कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ आपको लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।

माता को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। लोग अपने अनुसार मां की आरादना करते हैं। लेकिन हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब कभी भी मां भगवती की पूजा करें, तो न केवल सच्चे मन से करें बल्कि सही तरीके से करें।

देखें: अप्रैल 2019 व्रत त्यौहार का कैलेंडर 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022