राहुल गांधी ने किया उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- राजधानी में हिंसा होने से भारत की प्रतिष्ठा हुई धूमिल

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने बृजपुरी में अरुण पब्लिक स्कूल में तबाही का मंजर देखा, जिसे दंगाइयों ने फूंक दिया था। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा कि दंगों ने हिंदुस्तान की ताकत- भाईचारा, एकता और प्यार को जलाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब राजधानी में हिंसा होती है तो दुनिया में देश की छवि खराब होती है। उन्होंहा कि “ये एक स्कूल है। ये हिंदुस्तान का भविष्य है। यहां पर नफरत और हिंसा ने इसे खत्म किया है, जलाया है। इससे किसी का फायदा नहीं हुआ है। हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि “ये जो हो रहा है, हिंदुस्तान को जो बांटा जा रहा है, जलाया जा रहा है, इससे हिंदुस्तान का, भारत माता का कोई फायदा नहीं है। दुख का समय है। सबको मिलकर प्यार से काम करना पड़ेगा। हिंदुस्तान को जोड़कर ही आगे ले जाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि “जब राजधानी में हिंसा होती है, तो हिंदुस्तान का दुनिया में जो सम्मान है, उसपर चोट पहुंचती है। भाईचारे, एकता और प्यार को यहां यहां जलाया गया है।”

बता दें कि राहुल गांधी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के कई नेता और सांसद शामिल हैं। इसमें अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली दंगों को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक है। लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही भी इस मुद्दे की वजह से बाधित हुई है।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का त्यागपत्र मांग रही है और इस मुद्दे पर संसद में तुरंत बहस की मांग भी कर रही है।इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते 5 5 कांग्रेस नेताओं की एक टीम बनाई थी, जिसे दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने और स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट पेश करने को कहा था। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, जाफराबाद, गोगुलपुरी सहित कई क्षेत्रों में में 24 और 25 फरवरी के दिन दंगे हुए थे जिसकी वजह से 47 लोगों की मौत हो गई है।


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के शिकार लोगों को दिल्ली सरकार ने बांटा 38 लाख का मुआवजा

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022