दिल्ली: केंद्रीय श्रम मंत्रालय के 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) के 11 कर्मचारियों के कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूज़ एजेंसी भाषा ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के दो कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि पिछले सप्ताह हुई थी, जिसके बाद श्रम शक्ति भवन (Shram Shakti Bhawan) को दो दिन (4-5 जून) के लिए सेनेटाइज करने के लिए बंद कर दिया गया था।

बता दें कि मंत्रालय श्रम शक्ति भवन में ही है और अब उसके अन्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है। सूत्र ने कहा, ‘श्रम और रोजगार मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह सहायकों और एक चालक को संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।’

सूत्र ने यह भी बताया कि श्रम सचिव हीरालाल समरिया और एक अतिरिक्त सचिव की शुरुआती जांच में कोविड-19 संक्रमण नहीं होने का पता चला है। सरकार ने पिछले बुधवार को श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सील करने का आदेश दिया था। श्रम शक्ति भवन में ही ऊर्जा और जल शक्ति मंत्रालय भी हैं। श्रम शक्ति भवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को गुरुवार और शुक्रवार को घर से काम करने को कहा गया था।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, खांसी और हल्के बुखार की शिकायत

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022