Deoli Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। देवली विधानसभा सीट (Deoli Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रकाश जड़वाल ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अरविंद कुमार को हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में देवली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक प्रकाश जड़वाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अरविंद कुमार को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह पर दांव आजमाया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का देवली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Deoli seat) दक्षिण दिल्ली का हिस्सा होने के साथ ही एनसीआर के आधुनिक इलाकों में भी शुमार है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
देवली विधानसभा सीट पर 2008 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अरविंद सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे बहुजन समाज पार्टी के नेता को हराया और विधायक बने। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रकाश ने जीत हासिल की। इसके बाद 2015 के चुनाव में भी आप के नेता प्रकाश लगातार दूसरी बार भी चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।
2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 202275 है, जिनमें पुरुष मतदाता 115637 और महिला मतदाता 86625 हैं। पिछले चुनाव में 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
प्रकाश जड़वाल, आप – 96530
अरविंद कुमार, बीजेपी – 32593
हार का अंतर – 63937
AAP – प्रकाश जड़वाल
BJP – अरविंद कुमार
Congress – अरविंदर सिंह
मतदान की तारीख: 8 फरवरी
मतदान की तारीख: 11 फरवरी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…