World Refugee Day 2019 : दुनियाभर में 7 करोड़ लोग विस्थापन के शिकार- UNHCR

Follow न्यूज्ड On  

जेनेवा | हिंसा, उत्पीड़न और युद्ध के कारण दुनियाभर में विस्थापन का शिकार बने लोगों की तादाद 2018 में बढ़कर सात करोड़ हो गई। विस्थापितों की यह तादाद संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के करीब 70 सालों के ऑपरेशन में सबसे ज्यादा है।

यूएनएनसीआर (यूनाइटेड नेशंस हाईकमीशनर फॉर रिफ्यूजी) की ओर से बुधवार को जारी सालाना ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट में बताया गया है कि 7.08 करोड़ लोगों को जबरन विस्थापित होना पड़ा। यह संख्या 20 साल पहले रिकॉर्ड किए गए स्तर की दोगुनी है।

सरकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, करीब 40 लाख वेनेजुएलावासी अपने देश से पलायन कर चुके हैं, जोकि हाल के दिनों में दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन का संकट बन गया है। हालांकि अधिकांश लोगों को अब तक अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन करीब पांच लाख लोगों ने ही औपचारिक तौर पर आश्रय के लिए आवेदन किया है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त फिलिपो ग्रैंडी ने कहा, “इन आंकड़ों से जो दिख रहा है उससे इस बात की पुष्टि होती है कि युद्ध, संघर्ष और उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करने वालों की संख्या में दीर्घकालिक वृद्धि की प्रवृत्ति है।”

ग्लोबल ट्रेंड्स की रिपोर्ट में 7.08 करोड़ के आंकड़े में तीन प्रमुख समूह हैं। पहला समूह संघर्ष, युद्ध या उत्पीड़न के कारण अपने देश से पलायन करने वाले शरणार्थियों का है। वर्ष 2018 में दुनियाभर में 2.59 करोड़ शरणार्थी पहुंचे जोकि 2017 से 5,00,000 ज्यादा हैं। इनमें 55 लाख फिलिस्तीनी शरणार्थी भी शामिल हैं।

दूसरे समूह में आश्रय चाहने वाले 35 लाख लोग हैं। ये लोग अपने मूल देश से बाहर हैं और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा में हैं, लेकिन इन्हें अभी तक शरणार्थी का दर्जा नहीं मिला है।

तीसरे समूह में आंतरिक रूप से विस्थापन का शिकार बने लोग हैं। ये लोग अपने ही देश में विस्थापन के शिकार हैं। दुनियाभर में इनकी तादाद 4.13 करोड़ है।


World Refugee Day 2019: क्यों मनाया जाता है विश्व शरणार्थी दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

This post was last modified on June 20, 2019 10:45 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022