VIDEO: न्यूज्ड से खास बातचीत में बोले CPI-ML महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य- ये देश बचाने का चुनाव है!

Follow न्यूज्ड On  

बिहार की आरा लोकसभा सीट देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम (1857 की क्रांति) के अमर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की ऐतिहासिक धरती है। देश के पहले दलित डिप्टी पीएम जगजीवन बाबू , पहली महिला लोकसभा स्पीकर के रूप में उनकी बेटी मीरा कुमार और लोकसभा में पहले प्रतिपक्ष के नेता रामसुभग सिंह इसी माटी से उपजे हैं। यहां के पहले सांसद बलिराम भगत लोकसभा स्पीकर भी बने। 2019 लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मौजूदा सांसद राजकुमार सिंह हैं तो वहीं CPI-ML की ओर से मैदान में राजू यादव हैं।

CPI-ML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र न्यूज्ड से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम मोदी सरकार के बीच है। उन्होंने बताया कि आरा हमेशा से भाजपा के विरोध में रहा है मगर 2014 के मोदी लहर में भाजपा पहली बार यहां जीत दर्ज करने में सफल रही। राम मंदिर आंदोलन के समय भी आरा ने रामेश्वर प्रसाद को 1989 में संसद भेजा था। 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से 1 भी सीट भाजपा नहीं जीत पाई थी। इस चुवाव में खास परिस्थितियों को देखते हुए हम कम सीटों पर लड़ रहे हैं और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम बाकि सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन किया है। आरा में भाकप-माले मजबूत स्थिति में है और इस बार आरा की जनता मोदी सरकार को जवाब देगी।

गौरतलब है कि आरा लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सन्देश, बरहरा, आरा, तराई, जगदीशपुर, शाहपुर और अगिआव शामिल हैं। इनमें से अगिआव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

आपको बता दें कि बिहार की आरा लोकसभा सीट पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के राज कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्हें 3,91,074 वोट मिले थे। वहीं 2,55,204 वोट पाकर दूसरे पायदान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा रहे थे।

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022