दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष की थीं। शीला दीक्षित (Sheila Dixit) ने एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर 3.30 बजे अंतिम साँसें ली। शीला दीक्षित हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थीं और पिछले साल फ्रांस में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज शाम 6 बजे से उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रविवार दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शीला दीक्षित के निधन पर क्या बोले पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल?

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित (Sheila Dixit) दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी थीं। मुख्यमंत्री रहने के बाद शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं। वर्तमान में वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

शीला दीक्षित का सियासी सफर

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। शीला दीक्षित ने पहली बार 1984 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। यहां उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था। 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान वे यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि रहीं। 1986–1989 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहीं। इसके बाद 1998 में वे नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 2013 तक इस पद पर रहीं।

कन्नौज सांसद से दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सीएम… शीला दीक्षित के सियासी सफर पर डालें एक नज़र

2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। हालांकि, उन्हें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

This post was last modified on July 20, 2019 6:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022