देश की रफ्तार को झटका: GDP में आई गिरावट, पहली तिमाही में घटकर हुई 5 फीसदी

Follow न्यूज्ड On  

GDP Growth Rate: आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। देश की विकास रफ्तार को झटका लगा है और GDP में गिरावट दर्ज की गई है। पहली तिमाही में यह घटकर 5 फीसदी रही है। यह पिछले 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। आज सरकार ने इस बारे में आंकड़े जारी किये हैं।

30 जून को समाप्त हुए तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 5 प्रतिशत बढ़ा है, जो पिछले 6 साल में सबसे कमजोर है। यह दर अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों से कम था, और पिछली तिमाही में 5.8 प्रतिशत से कम था। वहीं पिछले साल अप्रैल-जून 2018 में भारत ने 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट और एग्रीकल्चर सेक्टर में सुस्ती ने देश की जीडीपी ग्रोथ को जोरदार झटका दिया है। इससे पहले, 2012-13 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 4.9 फीसदी के निचले स्तर दर्ज की गई थी।

लगभग हर क्षेत्र में दर्ज की गई मंदी

–  कंस्ट्रक्शन सेक्टर में ग्रोथ 7.1 फीसदी से घटकर  5.7 फीसदी रही है।

–  वहीं फाइनेंशियल और रियल एस्टेट सेक्टर में  5.9 फीसदी की ग्रोथ रही।

–  माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 2.7 फीसदी रही है।

–  ट्रेड और होटल सेक्टर की ग्रोथ पहली तिमाही में 7.1 फीसदी रही है।

– इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर ग्रोथ 4.3 फीसदी से बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई।


GDP: विश्व बैंक की रिपोर्ट से लगा झटका, भारतीय अर्थव्यवस्था 2 पायदान फिसलकर 7वें नंबर पर आई

रेटिंग एजेंसी मूडीज का भारत को झटका, GDP वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.2 फीसदी किया

This post was last modified on August 30, 2019 6:35 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022