Hindi Diwas 2020: 90s फिल्मों के वो डायलॉग्स जो लोगों की ज़ुबान पर हमेशा के लिए छा गए

Follow न्यूज्ड On  

Hindi Diwas 2020: हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार हो सके इसलिए देश में हर वर्ष 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस को धूम धाम से मनाया जाता है। हिंदी देश के ज्यादातर हिस्सों में बोला जाता है। यही कारण है कि देश में अन्य भाषा होने के बावजूद भी हिंदी भाषा में फिल्में ज्यादा बनती हैं और लोग पसन्द भी करते हैं।

बॉलीवुड (Bollywood) फिल्में हमेशा से हिंदी भाषा के प्रचार के लिए एक बेहतरीन माध्यम रही हैं। आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड में 90 (90s Bollywood) के दशक में बनी कुछ फिल्मों के ऐसे डायलॉग्स जो कहीं न कहीं किसी महफ़िल में लोगों की ज़ुबान पर आ ही जाते हैं।

अग्निपथ (1990)

डायलॉग: विजय दीनानाथ चौहान पूरा नाम। बाप का नाम दीनानाथ चौहान। मां का नाम सुहासिनी चौहान। गांव मांडवा। उमर 36 बरस नौ महीने तीन दिन और ये सोलहवां घंटा चल रहा है।

सौदागर (1991)

डायलॉग: जानी, हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे। लेकिन उस वक्त बंदूक भी हमारी होगी। गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा।

तिरंगा (1993)

डायलॉग: दिल्ली सिर्फ देखती रहती है, इमारतें ढह जाती है, लोग मारे जाते हैं दिल्ली खामोश देखती रहती है।

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1996)

डायलॉग: बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें तो होती रहती हैं सैन्योरीटा।

यशवंत (1997)

डायलॉग: साला एक मच्छर, बस एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है। एक मच्छर काटा कि खेल खत्म।

दिल तो पागल है (1997)

डायलॉग: मैंने दोस्ती को प्यार समझने की भूल की तुम प्यार को दोस्ती समझने की भूल कर रही हो।

मृत्युदंड (1997)

डायलॉग: पति हैं, पति ही बने रहिए। परमेश्वर बनने की कोशिश मत कीजिए।

दामिनी (1993)

डायलॉग: चड्ढा समझाओ इसे, ऐसे खिलौने बाजार में बहुत मिलते हैं। लेकिन इसे खेलने के लिए जो जिगर चाहिए ना, वो दुनिया के किसी बाजार में नहीं मिलता। मर्द उसे लेकर पैदा होता है। और जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है।

करण- अर्जुन (1995)

डायलॉग: मेरे करण अर्जुन आएंगे। धरती का सीना फाड़कर आएंगे। आकाश चीर कर आएंगे। मेरे करण अर्जुन आएंगे।

रिहाई (1997)

डायलॉग: औरतों से सीता बनने की आशा करने वाले पुरुष क्या खुद राम की तरह काम करते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022