क्या कहता है आपका राशिफल? कैसा रहेगा आपका आज का दिन? 20 अप्रैल के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे,कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? तो आइये आपको बताते हैं कि, कैसा रहेगा शनिवार का ये दिन आपके लिए जानिये अपना राशिफल।
मेष राशि- मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे।
वृषभ राशि- आज के दिन धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सूझ- बूझ कर नुकसान से बचेंगे। माता-पिता की कोई भी बात ना टालें।
मिथुन राशि- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही शादी की बात पक्की हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा और घूमने जाने का योग बन सकता है।
कर्क राशि- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा रुका पैसा मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनेंगे। सोच समझकर फैसला लें।
सिंह राशि- आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज ज्यादा भावुक रहेंगे।
कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा। खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, किसी से ना उलझे।
वृश्चिक राशि- दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।
धनु राशि – आज के दिन दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर राशि- आज के दिन आप कोई नया काम शुरू ना करें, यात्रा टाल दें वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें।
कुंभ राशि- आज के दिन कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा। धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।
मीन राशि- आज सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे। आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
This post was last modified on April 20, 2019 12:36 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…