मानव संसाधन मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा- देश भर में जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के 1 लाख रिक्त पद

Follow न्यूज्ड On  

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शिक्षकों के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। MHRD ने कहा है कि देश भर में शिक्षकों के 1 लाख रिक्त पदों की पहचान की गई है। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने एक ट्वीट में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार के स्कूलों को मिलाकर देश में शिक्षकों के करीब एक लाख खाली पदों की पहचान की गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि ‘केंद्र सरकार 14,000 और राज्य सरकार में लगभग 84,000 शिक्षकों के पद खाली हैं। इनमें से करीब 14,000 पद अधिसूचित है। यानी इनके लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अन्य खाली पदों को भरे जाने के लिए राज्यों से बातचीत जारी है।

मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) के अनुसार 14,000 पदों के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर भर्तियां होने वाली हैं। इन भर्तियों के लिए अधिसूचना उन राज्यों के शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

बता दें कि मानव संसाधन मंत्रालय ने इससे पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एक निष्ठा योजना शुरू की थी। इसके तहत यह 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। गौरतलब है कि मानव संसाधन मंत्रालय में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव रीना रे ने कहा था कि लगभग 19,000 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान पूरे देश में स्थित हैं, जिन्हें युवा गूगल मैप के जारिए सर्च कर सकते हैं।


NTA Exams 2019-2020: जारी हुआ UGC NET/JEE Main/NEET/GMAT/CPAT सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022