International Women’s Day 2020: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी खास दोस्तों को भेजें प्यारे संदेश और शायरी

Follow न्यूज्ड On  

International Women’s Day 2020: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2020) मनाया जाता है। इस बार भी महिलाओं के लिए खास थीम रखी गई है। इस बार की थीम है I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights. मतलब मैं जनरेशन इक्वेलिटी: महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूं।

इस दिन विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो हर दिन आपको महिलाओं को सम्मान और उनकी जिम्मेदारी के प्रति आभार जताना चाहिए, लेकिन इस दिन महिलाओं को शुभकामनाएं देने का चलन है। अगर आपके जीवन या जान-पहचान में भी कोई खास महिला हो तो उन्हें नीचे दिए गए संदेशों को भेजकर इंटरनेशनल वुमन्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Women’s day 2020 Messages

1. नारी सीता नारी काली
नारी ही प्रेम करने वाली
नारी कोमल नारी कठोर
नारी बिन नर का कहां छोर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

2. एक आदमी को शिक्षा देने पर केवल एक आदमी ही शिक्षित होता है और एक औरत को शिक्षा देने पर एक पीढ़ी शिक्षित होती है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।

3. दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई…

4. क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
महिला दिवस की हार्दिक बधाई…

5. जिसने बस त्याग ही त्याग किए
जो बस दूसरों के लिए जिए
फिर क्यों उसको धिक्कार दो
उसे जीने का अधिकार दो
महिला दिवस की शुभकामनाएं…

6. नारी दिवस बस एक दिवस
क्यों नारी के नाम मनाना है
हर दिन हर पल नारी उत्तम मानो
यही आज का ज़माना है
महिला दिवस की बधाई

7. नारी एक “मां” है उसकी पूजा करो
नारी एक “बहन” है उससे स्नेह करो
नारी एक “भाभी” है उसका आदर करो
नारी एक “पत्नी” है उससे प्रेम करो
नारी एक “औरत” है उसका सम्मान करो
Happy Women’s Day

8. पापा की वो लाड़ली, मां की वो जान
दिल नादान पर करती है, सबके लिए अपनी जान कुर्बान
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
ये है एक लड़की की पहचान
Happy Women’s Day

9. औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना ये जहान कुछ भी नहीं है
Happy Women’s Day

10. कोई भी देश यश के शिखर पर
तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उसकी महिलाएं
कंधे से कंधा मिलाकर ना चलें
Happy Women’s Day

11. नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो
हर जन का तुम्हीं तो आधार हो
नफरत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो
उठो अपने अस्तित्त्व को संभालो
केवल एक दिन ही नहीं
हर दिन नारी दिवस बना लो
Happy Women’s Day


(महिला दिवस पर विशेष) माउंटेन मशीन: रेगिस्तान से विदेशों के पहाड़ों तक साची सोनी

पति परमेश्वर और कन्यादान जैसे ढकोसले महिलाओं के दुश्मन : कमला भसीन

अगर आप कामकाजी महिला हैं और टैक्स बचाना चाहती हैं तो जान लें ये तरीके

This post was last modified on March 8, 2020 9:59 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022