खिजरी विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: BJP-कांग्रेस में मुख्य मुकाबला, राम कुमार पाहन के सामने सीट बचाने की चुनौती

  • Follow Newsd Hindi On  
खिजरी विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। खिजरी विधानसभा सीट (Khijri Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम कुमार पाहन ने कांग्रेस उम्मीदवार सुंदरी तिर्की को भारी मतों से शिकस्त दी थी।

खिजरी विधानसभा सीट (Khijri Assembly Constituency) का इतिहास

1967 से अस्तित्व में आए खिजरी विधानसभा में अब तक कांग्रेस और भाजपा का ही दबदबा रहा है। खिजरी से कांग्रेस के 6 तो भाजपा से 4 विधायक अब तक विधानसभा पहुंचे हैं। यहां से दिग्गज भाजपा नेता कडिय़ा मुंडा भी विधायक रह चुके हैं। वहीं लगातार 1995 और 2000 में भाजपा के दुति पाहन यहां से लगातार दो बार विधायक रहे। दुति पाहन के अलावा से अबतक कोई लगातार दो बार विधायक नहीं बन सका है।


2005 में कराए गए चुनाव में यहां से भाजपा के दिग्‍गज नेता करिया मुंडा विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में कांग्रेस के स्‍वाना लाकरा विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में भाजपा के राम कुमार पाहन कांग्रेस उम्मीदवार को 64,912 वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीते।

खिजरी विधानसभा सीट का समीकरण

खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,26,838 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,69,259 और महिला मतदाता 1,57,578 हैं। पिछले चुनाव में 60.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

2014 में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरी तिर्की को 64912 वोट के भारी अंतर से हराकर विधायक बने रामकुमार पाहन के लिए जहां अपनी सीट बचा पाने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस ने इस बार वर्तमान जिप सदस्य राजेश कच्छप को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। 2014 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे झामुमो प्रत्याशी अंतु तिर्की इस बार झाविमो से चुनाव लड़ रहे हैं तो आजसू पार्टी ने रामधन बेदिया को मैदान में उतारा है।


Khijri Assembly Seat Voting Date:

खिजरी विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019

Khijri Assembly Seat Counting Result Date:

खिजरी विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Khijri Constituency Seat Winner 2014 :

खिजरी विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राम कुमार पाहन

List of Polling Stations in Khijri Assembly

खिजरी विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

रामकुमार पाहन, भाजपा – 94,581

सुंदरी तिर्की, कांग्रेस – 29,669

हार का अंतर – 64,912

Khijri Assembly Seat Candidates List:  खिजरी विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • कांग्रेस –  राजेश कच्छप
  • BJP – रामकुमार पाहन
  • JVM – अंतु तिर्की
  • AJSU – रामधन बेदिया

मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

Khijri Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)