LIC Assistant Recruitment 2019: 8 हजार पदों पर होनी है भर्ती, जानें परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

Follow न्यूज्ड On  

LIC Assistant Exam pattern 2019: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट के 7871 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2019 है। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। दोनों परीक्षा ऑनलाइन होगी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा का प्रारूप

प्रारंभिक परीक्षा

  • यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और 100 सवाल पूछे जाएंगे। यानि हर प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्नपत्र तीन भागों में बंटा होगा।
  • पहले भाग में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के 30 सवाल होंगे। दूसरे भाग में  न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 और तीसरे भाग में रीजनिंग के 35 सवाल पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।  यानी प्रत्येक भाग के लिए 20 मिनट मिलेंगे।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।
  • प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालिफाई अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा

  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और कुल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र 4 भागों में बंटा होगा।
  • पहले भाग में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के 50 प्रश्न होंगे। इसके लिए 35 मिनट मिलेंगे।
  • दूसरा भाग सामान्य अंग्रेजी का होगा। इसमें 40 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 35 मिनट मिलेंगे।
  • तीसरे भाग में क्वांटिटिव एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। चौथे भाग में रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट के 60 प्रश्न होंगे। दोनों भाग को हल करने के लिए 40-40 मिनट का समय दिया जाएगा
  • प्रत्येक भाग में न्यूनतम क्वालिफाई अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए .25 अंक काटे जाएंगे।
  • कुछ जोन में प्रश्नपत्र पांच भागों में बंटा होगा। पांचवां भाग हिन्दी भाषा का होगा और इसमें 40 प्रश्न होंगे। बाकी के चार भाग में भी 40-40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग के लिए 30 मिनट मिलेंगे।

क्षेत्रीय भाषा : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। यह क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे।

मेरिट : मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


LIC Assistant Recruitment 2019: असिस्टेंट के 8 हजार पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू
 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022