लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं भाजपा के सेलिब्रिटी सांसद?

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतकर फिल्म और कला की दुनिया से जुड़े कई सितारे संसद पहुंचे। इस वक्त लॉकडाउन के दौरान अधिकांश सितारे अपने संसदीय क्षेत्र से दूर हैं। हालांकि, संसदीय क्षेत्र से दूर होने के बावजूद कई सितारे जनता से ऑनलाइन जुड़े हैं और राहत कार्यों का संचालन कर रहे हैं। पार्टी के चार प्रमुख सेलिब्रेटी सांसदों की बात करें तो दिल्ली के उत्तर-पश्चिम सांसद हंसराज हंस अपने क्षेत्र में हैं। बाकी सारे सांसद मुंबई में हैं।

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि देश में लॉकडाउन लगने के समय वह मुंबई में थे। इस बीच एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के बाद उनकी बिल्डिंग सील हो गई। जिससे कारण वह बाहर नहीं निकल सकते हैं।

रवि किशन ने कहा कि अगर वह पास की व्यवस्था कर गोरखपुर जाते भी हैं, तो वहां 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा। भीड़ आदि से बचने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर में उनकी मौजूद होने पर लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। ऐसे में वह प्रशासन की सलाह के अनुरूप मुंबई में ही हैं।

रवि किशन ने बताया कि वह वहां दिन में कम से कम तीन बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गोरखपुर के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनकी परेशानियां जानते हैं। गोरखपुर में दो लाख 80 हजार किलो राशन वितरित करा चुके रवि किशन ने कहा कि मुंबई में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए भी वह राशन की व्यवस्था कर रहे हैं। रवि किशन के मुताबिक प्रतिदिन दो से ढाई हजार लोग उन्हंय फोन करते हैं।

सूफी सिंगर और नार्थ वेस्ट दिल्ली से सांसद हंसराज हंस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ही हैं। वह राशन, लंच वितरण कार्यों का अपनी टीम से संचालन करा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली के भट्टी माइंज स्थित सेवा राधा स्वामी सत्संग, के सामुदायिक किचेन का भी निरीक्षण किया था। हंसराज हंस के करीबियों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान वह फोन से लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से जुड़े हुए हैं।

सांसद हेमा मालिनी संसदीय क्षेत्र मथुरा में नहीं हैं। वह भी लॉकडाउन के दौरान मुंबई में ही हैं। हेमा मालिनी ने बीते 11 मई को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर उत्तर प्रदेश और अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवासियों की घर वापसी के मुद्दे पर मुलाकात की थी। हेमा मालिनी के करीबियों के मुताबिक लॉकडाउन लगने के समय वह मुंबई में हीं थीं, इसलिए वहीं से राहत कार्यों का वह संचालन कर रहीं हैं। फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समस्याएं जानकर मथुरा के प्रशासन को उन्हें दूर करने के लिए वह कहतीं हैं।

पंजाब के गुरुदासपुर सांसद सनी देओल भी अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता संकट की घड़ी में सनी देओल के क्षेत्र से गायब होने को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि, सनी देओल के करीबियों का कहना है कि वह राशन, भोजन से लेकर एंबुलेंस आदि से मरीजों की मदद का कार्य लॉकडाउन के दौरान करते रहे हैं।


दिल्ली: बीजेपी सांसद ने नमाज पढ़ते मुस्लिमों का पुराना वीडियो डाला, पुलिस ने हड़काया

This post was last modified on May 19, 2020 12:13 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022