नए साल के पहले दिन यानि एक जनवरी 2020 से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार पांचवें महीने एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में भी करीब 33 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 714.00 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपये, मुंबई में 1190 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपये हो गया है।
महानगरों के नाम | 1 जनवरी 2020 को कीमत | दिसंबर 2019 में कीमत | कीमत में बदलाव |
दिल्ली | ₹714 | ₹695 | +19 रुपये |
मुंबई | ₹684.50 | ₹665 | +19.50 रुपये |
कोलकाता | ₹747 | ₹725.50 | +21.50 रुपये |
चेन्नै | ₹734 | ₹714 | +20 रुपये |
दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 695.00 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था। दिसंबर में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1211.50 रुपये, कोलकाता में 1275.50 रुपये, मुंबई में 1160.50 रुपये और चेन्नै में 1333 रुपये थी।
बता दें कि अगस्त के महीने में रसोई गैस सिलिंडर करीब 62 रुपये सस्ता हुआ था। उसके बाद हर महीने कीमत में उछाल आया। अगस्त महीने से घरेलू गैस करीब 140 रुपये तक महंगा हो चुका है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…