Madhuban Vidhan Sabha Seat: मधुबन में किसका झंडा होगा बुलंद, बीजेपी या आरजेडी?

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Madhuban Vidhan Sabha Seat: बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक मधुबन विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2008 में परिसीमन के बाद मधुबन विधानसभा सीट सामान्य वर्ग सीट में बदल गई जबकि पहले यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुआ करती थी।

मधुबन विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद मधुबन विधानसभा सीट में मधुबन, पकड़ीदयाल और फेनहारा सामुदायिक विकास केंद्र को शामिल किया गया। अब तक इस सीट पर हुए 15 चुनावों में चार बार कांग्रेस, तीन बार सीपीआई, दो-दो बार जदयू, राजद, जनता दल और एक-एक बार बीजेपी और जनता पार्टी को जीत मिली है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी-खासी है। यहां ब्राह्मण और राजपूतों के वोट को हर समीकरण को फिट करने के लिए जरूरत पड़ती है। कोइरी और रविदास वोटर भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका में हैं।

कुल वोटरः 2.47 लाख

पुरुष वोटरः 1.31 लाख (53.0%)


महिला वोटरः 1.16 लाख (46.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 17 (0.006%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में राजद-जदयू के बीच गठबंधन होने पर ये सीट जदयू के खाते में चली गई थी। लेकिन टिकट कटते ही राणा रणधीर ने पाला बदला और बीजेपी में शामिल हो गए। इस चुनाव में उन्होंने दो बार के विधायक शिवजी राय को हराया। राणा रणधीर को 43.9% वोट मिले। वहीं संजीव राय को 32.3% वोट हासिल हुए थे।

Madhuban Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी –  राणा रणधीर

राजद – मदन प्रसाद शाह

Madhuban Vidhan Sabha winner :  मधुबन के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Rana Randhir BJP 61054 Shivajee Rai JD(U) 44832
2010 Shivjee Rai JD(U) 40478 Rana Randhir RJD 30356
OCT 2005 Shivjee Rai JD(U) 47990 Rana Randhir RJD 28512
FEB 2005 Rana Randhir RJD 39777 Shivjee Rai JD(U) 36586
2000 Sita Ram Singh RJD 64285 Rajesh Kumar Roshan Alias Bablu Deo SAP 43476
1995 Sita Ram Singh JD 47614 Krishna Chandra SAP 18705
1990 Sita Ram Singh JD 66093 Ramji Singh BJP 24130
1985 Sitaram Singh JNP 18000 Ram Nandan Singh INC 15427
1980 V Raj Kishore Singh INC(I) 48722 Mahendra Rai JNP(SC) 20230
1977 Rup Lal Rai INC 16962 Mahendra Rai JNP 13137
1972 Rajpati Devi CPI 23085 Mahendra Rai IND 12266
1969 Mahendra Bharti CPI 22443 Ruplall Rai INC 11044
1967 M. Bharati CPI 30344 M.P. Yadav INC 6495
1962 Mangal Prasad Yadav INC 7697 Ruplal Rai SWA 5974
1957 Rooplal Rai IND 17382 Braj Bihari Sharma INC 9511

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)