Madhya Pradesh: कांग्रेस को एक और झटका, मांधाता से पार्टी के विधायक नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा

Follow न्यूज्ड On  

मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। खंडवा जिले के मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। पटेल ने गुरुवार को अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। माना जा रहा है कि वह भी अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में एक के बाद एक झटकों से परेशान कांग्रेस नेता बुधवार को बेचैन हो गए थे जब खबर उड़ी कि मांधाता विधायक नारायण पटेल बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। उनसे मोबाइल से भी किसी कांग्रेस नेता का संपर्क नहीं हो पा रहा था तो कांग्रेस नेताओं की पेशानी पर बल पड़ रहा था।

कल से नहीं हो पा रहा था संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के मांधाता विधायक नारायण पटेल के बारे में पार्टी नेताओं को बुधवार को सूचना दी गई कि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और इसके बाद आज न उनसे घर पर संपर्क हो पा रहा है, न मोबाइल से ही बात हो पा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने विधायकों से लगातार संपर्क रहने की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी उनसे संपर्क करने का प्रयास किया मगर उनकी भी पटेल से बात नहीं हो सकी। इसके बाद आज विधायक के इस्तीफे की खबर सामने आई है।

गौरतलब है कि आगामी उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। अब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 25 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और 24 भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन अब उसके खाते में 89 विधायक बचे हैं। इससे पहले हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों नेपानगर से सुमित्रा देवी और बड़ामलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।


मध्य प्रदेश: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022