महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, NCP के खाते में वित्त और गृह मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एनसीपी के अनिल देशमुख को गृह मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है। जबकि कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व विभाग सौंपा गया है। साथ ही अशोक चव्हाण के हिस्से में लोक कल्याण विभाग (PWD) मंत्रालय आया है।

शिवसेना से किस मंत्री को क्या विभाग मिला?

आदित्य ठाकरे – पर्यावरण, पर्यटन

एकनाथ शिंदे – नगरविकास (MSRDC)

सुभाष देसाई – उद्योग

अनिल परब – परिवहन,संसदीय कार्य

संदीपान भुमरे – रोजगार हमी (EGS)

शंकरराव गडाख – जल संरक्षण

उदय सामंत – उच्च व तकनीकी शिक्षा

संजय राठोड़ – वन

दादा भुसे – कृषि

गुलाब राव पाटिल – जलापूर्ति

एनसीपी खाते से किस मंत्री को क्या विभाग मिला?

अजित पवार – वित्त व नियोजन

अनिल देशमुख – गृह विभाग

छगन भुजबल – फूड और सिविल सप्लाई

जयंत पाटिल – जल संसाधन (सिंचाई)

दिलिप वाल्से पाटिल- एक्साइज एंड लेबर

जितेंद्र अवहाद – आवास, राजेश तोपे: स्वास्थ्य

राजेंद्र शिंगने – खाद्य एवं औषधि प्रशासन

धनंजय मुंडे – सामाजिक न्याय

कांग्रेस खाते से किस मंत्री को क्या विभाग मिला?

बालासाहेब थोराट – राजस्व

नितिन राउत – ऊर्जा

वर्षा गायकवाड़ – स्कूली शिक्षा

असलम शेख – कपड़ा, बंदरगाह

अमित देशमुख – स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति

यशोमति ठाकुर – महिला और बाल कल्याण

केसी पाडवी – आदिवासी विकास

सुनील केदार – डेयरी विकास व पशुसंवर्धन

विजय वड्डेटीवार – ओबीसी कल्याण

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे सरकार में विभागों के बंटवारे से पहले ही राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार के शनिवार को इस्तीफा देने की खबर आई थी। वे शिवसेना कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। हालाँकि शाम तक अब्दुल सत्तार ने यू टर्न लेते हुए इस्तीफा देने की खबर से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं मातोश्री में सीएम उद्धव ठाकरे से बात करने जा रहा हूं। इसके बाद सीएम जो भी फैसला लेंगे उसे हम स्वीकार करेंगे।

2014 के बाद पहली बार चार मुस्लिम बने मंत्री

गौरतलब है कि उद्धव सरकार में हाल में ही 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें एक उपमुख्यमंत्री, 25 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल हैं। साल 2014 के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में चार मुस्लिम चेहरे शामिल हुए। इनमें शिवसेना के अब्दुल सत्तार नबी को राज्य मंत्री जबकि एनसीपी के नवाब मलिक और हसन मुशरीफ और कांग्रेस के असलम शेख को कैबिनेट स्तर का पद दिया गया।


महाराष्ट्र : शिवसेना ने इकलौते मुस्लिम मंत्री के इस्तीफे की खबर खारिज की

कमरा नंबर 602 से क्यों दूर भाग रहे महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्री, खौफ के पीछे ये है वजह

This post was last modified on January 4, 2020 10:48 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022