VIDEO: BJP विधायक कमल पटेल के बिगड़े बोल, कहा- राहुल नाम में ‘गांधी’ के बदले ‘खान’ लगाएं

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बीजेपी विधायक कमल पटेल (Kamal Patel) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित बयान दिया है। कमल पटेल ने कहा है कि राहुल को अपने नाम के आगे से गांधी शब्द हटा लेना चाहिए और असली उपनाम “खान” इस्तेमाल करना चाहिए। पटेल ने कहा कि फिरोज गांधी का उपनाम “खान” था, इसलिए राहुल गांधी को अपने नाम में दादा का असली उपनाम लगाना चाहिए। बीजेपी विधायक ने यह बयान एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया।

बीजेपी विधायक कमल पटेल (Kamal Patel) मंगलवार को हरदा में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर जोश में आ गए और मंच से ही राहुल गांधी समेत पूरे गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दे दिया। भाजपा विधायक ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके परिवार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विवादित टिप्पणी कर दी।

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- देसी गायों के दूध में होता है सोना, विदेशी गायें गोमाता नहीं, आंटी हैं

कमल पटेल (Kamal Patel) ने कहा कि राहुल ने कर्जमाफी ना करके 130 करोड़ लोगों के साथ धोखा किया है, इसलिए उन्हें अपने नाम के आगे से गांधी शब्द हटा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर 50 साल तक राज किया और गरीब जनता को गरीब रहने दिया। वो गांधी जी को बदनाम कर रहे हैं। उनको अपना असली उपनाम “खान” इस्तेमाल करना चाहिए।

गौरतलब है कि जन आक्रोश रैली के बाद हरदा के परशुराम चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को जमकर को कोसा।


KBC 11: राहुल गांधी से जुड़े सवाल का दिया गलत जवाब, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लिए मजे

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022