बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- देसी गायों के दूध में होता है सोना, विदेशी गायें गोमाता नहीं, आंटी हैं

  • Follow Newsd Hindi On  
बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- देसी गायों के दूध में होता है सोना, विदेशी गायें गोमाता नहीं, आंटी हैं

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक कार्यक्रम में गाय पर बोलते हुए विवादित बयान दे दिया। पश्चिम बंगाल के बर्दवान टाउनहाल में घोष और गवी (गाय) कल्याण समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिलीप घोष ने कहा कि विदेशी नस्ल की गाय गोमाता नहीं हैं। हमारी देसी गायों में सोना होता है। इसीलिए देसी गाय के दूध में सुनहरा रंग होता है।

देसी गायों के दूध में होता है सोना

घोष ने कहा कि देश की गायों की अपनी नस्ल की एक विशेष विशेषता होती है कि इनके दूध में सोना मिला होता है और इसीलिए उनके दूध का रंग थोड़ा पीला होता है। एक नारी (ब्लड वेसल) है जो धूप की मदद से सोने का उत्पादन करने में मदद करती है।


विदेशी गाय गोमाता नहीं बल्कि आंटी हैं

उन्होंने कहा कि गाय की नस्लें जो हम विदेशों से लाते हैं वह गाय नहीं हैं। वे एक तरह के जानवर हैं। ये विदेशी नस्लें गायों की तरह आवाज नहीं करतीं, तो वो हमारी गोमाता नहीं बल्कि हमारी आंटी हैं।


बोले गाय हमारी माता है

वहीं दिलीप घोष कहते हैं कि गाय हमारी माता है। हम गाय के दूध का सेवन करते हैं इसलिए यदि कोई हमारी मां के साथ गलत व्यवहार करेगा तो हम भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। वह कहते हैं कि भारत की पवित्र धरती पर गायों की हत्या और गोमांस खाना अपराध है।

गोमांस खाने वाले कुत्ते का मांस भी खाएं

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग जो शिक्षित समाज के हैं वो सड़क के किनारे गोमांस खाते हैं। मैं उनसे कुत्ते का मांस खाने के लिए कहना चाहूंगा। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि ”अन्य जानवरों का मांस भी खाएं। आपको कौन रोक रहा है? लेकिन अपने घर पर खाओ।”



दिल्ली : भाजपा सांसद हंसराज हंस के दफ्तर पर दिन-दहाड़े गोलीबारी, हमलावर कैमरे में कैद

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)