मुकुल वासनिक कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें इनके बारे में

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव में करारी मात के बाद नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस (Congress) पार्टी को शनिवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है। 10 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्लूसी) की बैठक होनी है। ऐसे में नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गयी हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के नए अध्यक्ष की दौड़ में मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) सबसे आगे चल रहे हैं और उनके नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। 59 वर्षीय मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) उम्र और अनुभव के लिहाज से  कांग्रेस (Congress) पार्टी के लिए मुफीद नाम भी हैं। वासनिक संगठन की बेहतर समझ रखते हैं। साथ ही उनके कामकाज की शैली सहयोगियों के साथ बहुत टकराव वाली नहीं है और युवा कांग्रेस नेताओं में भी उनकी एक पैठ है।

40 साल का लंबा अनुभव, बेदाग छवि के दलित नेता

मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) का संगठन में काम करने का 40 साल का अनुभव है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के तमाम पदों पर सफलतापूर्वक काम किया है। इसके अलावा मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) साफ छवि के दलित नेता हैं। उन पर आज तक गुटबाजी या भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।

मनमोहन सरकार में रह चुके हैं मंत्री

दो बार लोकसभा सांसद रह चुके मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। उनके पक्ष में यह बात भी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वह तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्यों में पार्टी के इंचार्ज रहे जहां पार्टी ने लोकसभा में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के छात्र और युवा संगठन के रह चुके हैं अध्यक्ष

पार्टी में युवा और पुराने दोनों नेताओं द्वारा पसंद किये जाने वाले वासनिक को गांधी परिवार का वफादार माना जाता है। वहीं महाराष्ट्र में युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। दिग्गज कांग्रेसी नेता और तीन बार के सांसद बालकृष्ण वासनिक के पुत्र मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और युवा संगठन अखिल भारतीय युवा कांग्रेस (AIYC) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

ड्राइविंग और बर्ड वॉचिंग का शौक

मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) को ड्राइविंग करना और बुक स्टॉल पर घूमना काफी पसंद है। मुकुल प्रकृति प्रेमी भी हैं और अक्सर बर्ड वॉचिंग के लिए केरल के कुमारकोम बर्ड सेंचुरी (Kumarakom Bird Sanctuary) जाना पसंद करते हैं।

अब यह शनिवार को ही साफ हो पायेगा कि मुकुल वासनिक कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं या नहीं। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में सीडब्ल्यूसी फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के साथ पार्टी के सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी और कई वरिष्ठ नेता इसके सदस्य हैं।


झारखंड: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, पार्टी के नेताओं पर साधा निशाना

This post was last modified on August 9, 2019 6:55 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022