Najafgarh Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। नजफगढ़ विधानसभा सीट (Najafgarh Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कैलाश गहलोत ने इनेलो (INLD) प्रत्याशी भरत सिंह को हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में नजफगढ़ सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर मौजूदा विधायक कैलाश गहलोत को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अजीत खड़खड़ी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने साहिब सिंह यादव पर दांव आजमाया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का नजफगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Najafgarh seat) हरियाणा राज्य की सीमा से सटा है। यह इलाका दक्षिण पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्सा है। तहसील मुख्यालय होने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के परिवेश का मिश्रण दिखाई देता है। 1733 में दिल्ली के सुल्तान शाह आलम के सेनापति मिर्जा नजफ खान के नाम पर इस क्षेत्र का नाम नजफगढ़ रखा गया। इस इलाके में आज भी कई मुगल और ब्रिटिशकालीन इमारतें मौजूद हैं। दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश, टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग, पहलवान सुशील कुमार इसी इलाके के रहने वाले हैं।
नजफगढ़ सीट (Najafgarh seat) 1951 में विधानसभा क्षेत्र घोषित की गई थी। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के अजीत सिंह ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर लगातार 5 बार जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत विधायक हैं। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे इनेलो के नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह की साल 2015 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 232919 है, जिनमें पुरुष मतदाता 125069 और महिला मतदाता 107843 हैं। पिछले चुनाव में 69.02 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
कैलाश गहलोत, आप – 55598
भरत सिंह, इनेलो – 54043
हार का अंतर – 1555
AAP – कैलाश गहलोत
BJP – अजीत खड़खड़ी
Congress – साहिब सिंह यादव
मतदान की तारीख: 8 फरवरी
मतदान की तारीख: 11 फरवरी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…