निर्भया कांड: मौत के फंदे से बचने को आज सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंच सकते हैं 3 दोषी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल प्रशासन से मिले नोटिस से हड़बड़ाए निर्भया कांड के 4 मुजरिमों में से 3 आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट की देहरी पर पहुंच सकते हैं। यह तीनों मुजरिम पवन कुमार गुप्ता (मंडोली जेल में बंद), विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार सिंह हैं। विनय और अक्षय दोनो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि, तिहाड़ जेल प्रशासन ने 28-29 अक्टूबर को चारों (चौथे मुजरिम मुकेश की आगे की रणनीति का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है) को नोटिस दिया था। नोटिस में कहा था कि, अगर वे चाहें तो राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दाखिल कर सकते हैं। उनके पास इस कदम के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं।

निर्भया कांड : ‘फांसी-माफी’ के लिए राष्ट्रपति से पहले, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे मुजरिम

इसके बाद से ही चारों मुजरिमों की दिल की धड़कनें बढ़ गईं। शनिवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में पवन, अक्षय और विनय के वकील अजय प्रकाश सिंह ने कहा भी था कि वो सोमवार को अक्षय के मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकते हैं। जबकि बाकी दोनों-पवन और विनय को फांसी के फंदे से बचाने के लिए क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे।


निर्भया कांड : हत्यारे राष्ट्रपति के यहां दया याचिका भेजें, वरना ‘फांसी’ पर लटकने की तैयारी करें

7 साल बाद फिर क्यों सुर्खियों में आया निर्भया गैंगरेप का केस

This post was last modified on November 4, 2019 11:40 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022