Binod का कच्चा चिट्ठा निकलवाने आईं इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला; कविता कौशिक ने ट्विटर पर डाला FIR का यह वीडियो

Follow न्यूज्ड On  

सोशल मीडिया पर हास्य-विनोद चलता रहता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ‘बिनोद’ ट्रेंड और चर्चा में बना हुआ है। हर तरफ #Binod को लेकर तरह-तरह के मीम्स और जोक्स वायरल हो रहै हैं। #Binod को लेकर बन रहे मीम्स और चुटकुलों को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। Paytm से लेकर Tinder और यहाँ तक कि मुंबई पुलिस भी बिनोद से अछूती नहीं रही। अब टीवी के पॉपुलर शो FIR कीअभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) भी #Binod पर ट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

सोशल मीडिया पर #Binod की छाई ऐसी दीवानगी कि Paytm ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

कविता कौशिक ने रविवार को टीवी सीरियल FIR का एक वीडियो डालते हुए लिखा, “FIR अपने समय से आगे था। ये Binod क्या है?”

FIR सीरियल के इस वीडियो क्लिप में कविता कहती हुई सुनी जा सकती हैं, “ये Binod यार Binod!! Binod का कच्चा चिट्ठा निकलवाओ, ज़रा चौकी में बुलाओ, हम दर्शन करेंगे बिनोद के, लिफ्टमैन बिनोद।”

मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि भारत में ट्विटर पर #Binod 50 हजार ट्वीट्स के साथ टॉप ट्रेंड में बना हुआ था। यहाँ तक कि एक ट्विटर यूजर ने Paytm को अपने प्रोफाइल का नाम बदलकर ‘बिनोद’ रखने की चुनौती दे दी। Paytm ने भी मांग पूरी करते हुए प्रोफाइल का नाम बदलकर Binod कर दिया।

वहीं, साइबर सिक्योरिटी के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए मुंबई पुलिस ने भी Binod का सहारा लिया और अपने हैंडल पर लिखा, “प्रिय #binod, उम्मीद है कि आपने अपने नाम को ऑनलाइन पासवर्ड नहीं बनाया होगा। ये काफी वायरल हो रहा है, अभी बदल लो! #OnlineSafety”

कौन है ‘बिनोद’

जो लोग अभी भी यह नहीं जानते कि बिनोद कौन है तो आपको बताएं कि बिनोद सोशल मीडिया पर एक स्पैमिंग ट्रेंड बन गया है। इसकी शुरुआत Slayypoint नामक एक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो से हुई है। बिनोद नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में अपने नाम ही कमेंट कर दिया। बिनोद के नाम के कमेंट को सात लाइक्स मिले थे। उस ज़रा सी चीज से इंटरनेट पर बिनोद का नाम सुर्ख़ियों में आ गया। नेटिज़न्स इस बिनोद का नाम डालकर वीडियो को स्पैम करने लगे। कोई भी YouTuber लाइव स्ट्रीम कर रहा हो तो कमेंट सेक्शन में ‘बिनोद’ की बाढ़ आ जाती है। तो बिनोद एक अज्ञात व्यक्ति है जिसने YouTube वीडियो पर अपना नाम कमेंट किया और जो अब लोगों का स्पैम करने का एक नया औजार बन चुका है।


सोशल मीडिया पर Binod Funny Memes की बाढ़, जानें यूट्यूब का ‘बिनोद’ कैसे और क्यों हुआ ट्विटर पर ट्रेंड

This post was last modified on August 9, 2020 10:59 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022