सोशल मीडिया पर #Binod की छाई ऐसी दीवानगी कि Paytm ने ट्विटर पर बदला अपना नाम, लोग शेयर कर रहे मजेदार तस्वीरें और मीम्स

  • Follow Newsd Hindi On  
Paytm and Tinder add smart twist to bizarrely hilarious Binod Twitter trend

अगर आप सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं तो  7 अगस्त को आपका पाला भी बिनोद से जरूर पड़ा होगा। दरअसल इस दिन सोशल मीडिया पर बिनोद से संबंधित पोस्ट और मेम्स खूब वायरल हो रहे थे। इसलिए पूरे दिन सोशल मीडिया पर #Binod ट्रेंड करता रहा।

अब जब सोशल मीडिया पर बिनोद इतना ट्रेंड कर रहा हो तो भला कौन इस मौके को भुनाने से चूकना चाहेगा। बस फिर क्या था मुंबई, नागपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने बिनोद का सहार लेकर कई मजेदार ट्वीट करते हुए लोगों को कुछ हिदायत दे डाली। लेकिन बिनोद के नाम से सबसे मजेदार इस्तेमाल किया पेटीएम और टिंडर ने।


ट्विटर पर बिनोद की ये तलाश इतनी तेज हुई कि खुद पेटीएम और मुंबई पुलिस भी अपने खास अंदाज में इसमें शामिल हो गए। दरअसल ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक यूट्यूब चैनल स्ले प्वाइंट ने लोगों के सोशल मीडिया पर कमेंट पर अपना वीडियो डाला। चैनल के मुताबिक कुछ लोग काफी अजीब कमेंट करते हैं तो कुछ कमेंट में भी सिर्फ अपना नाम लिख कर छोड़ देते हैं।

ऐसे एक शख्स के कमेंट को वीडियो में दिखाया गया था। जिसका यूजरनेम बिनोद थारू था और उसके कमेंट में सिर्फ बिनोद ही लिखा था। कमाल की बात है इसे कई लाइक्स भी मिले थे। चैनल ने इसके नीचे लिखा ‘बिनोद, कौन है बिनोद’….बस इसके साथ ही ट्विटर इस बिनोद की तलाश में जुट गया। देर रात तक बिनोद को लेकर 48 हजार से ज्यादा ट्वीट मिल चुके थे।

इसी दौरान गब्बर सिंह नाम के यूजर ने पेटीएम को एक चैलेंज दिया कि क्या वो अपना नाम बिनोद कर सकते हैं। पेटीएम ने भी ज्यादा वक्त गंवाए ट्विटर पर नाम बिनोद कर दिया। वहीं मुंबई पुलिस ने बिनोद को सलाह दी कि अगर बिनोद उसका ऑनलाइन पासवर्ड है तो उसे बदल दे क्योंकि अब ये नाम वायरल है।

डेटिंग वेबसाइट टिंडर भी भला कहा पीछे रहने वाली थी। टिंडर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि अब बिनोद अब डेटिंग वेबसाइट पर मौजूद है। नागपुर पुलिस ने ट्वीट किया कि प्रिय #binod, हम जानते हैं कि आप बहुत वायरल हो चुके हैं, लेकिन आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। कोरोना अधिक प्रसिद्ध है, आप घर पर रहें, सुरक्षित रहें। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए यूपी पुलिस ने बिनोद के नाम का सहारा लेकर लोगों से मास्क पहनने की गुजारिश की।

बिनोद नाम सोशल मीडिया पर एक स्पैमिंग ट्रेंड बन गया है। इतना ही नहीं, ‘बिनोद’ के नाम पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स और चुटकुले छाए हुए हैं। ट्विटर पर ‘बिनोद’ ट्रेंड हो तो रहा है लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं जानते कि आखिर यह बिनोद कौन है? अगर आप भी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ लाने वाला बिनोद असल में कौन है और स्पैमिंग के साथ उसका क्या नाता है, तो हमको आपको बताते हैं।

दरअसल, इसकी शुरुआत Slayypoint नामक एक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो से हुई है। बिनोद नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में अपने नाम ही कमेंट कर दिया। बिनोद के नाम के कमेंट को सात लाइक्स मिले थे। उस ज़रा सी चीज से इंटरनेट पर बिनोद का नाम सुर्ख़ियों में आ गया। नेटिज़न्स इस बिनोद का नाम डालकर वीडियो को स्पैम करने लगे।

कोई भी YouTuber लाइव स्ट्रीम कर रहा हो तो कमेंट सेक्शन में ‘बिनोद’ की बाढ़ आ जाती है। तो बिनोद एक अज्ञात व्यक्ति है जिसने YouTube वीडियो पर अपना नाम कमेंट किया और जो अब लोगों का स्पैम करने का एक नया हथियार बन चुका है। आइये देखते हैं बिनोद पर बनाए गए मज़ेदार मीम्स और चुटकुले-

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)