ट्रेन का सफर एक बार फिर महंगा होने जा रहा है। अब यात्रियों को IRCTC से ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिजर्वेशन कराने पर ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। 1 सितंबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज फिर से लगने जा रहा है। IRCTC ई-टिकट बुक करने पर 20 रुपये से 40 रुपये तक का सर्विस चार्ज लगाएगा। इससे पहले डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकटों पर लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म कर दिया गया था।
गौरतलब है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस टैक्स वापस ले लिया गया था। हाल के वर्षों में ई-टिकट का चलन भी बढ़ा है। मगर रेलवे ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक इस वक्त रोज जारी होने कुल रिजर्वेशन टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी लगभग 55 से 60 फीसदी है। वर्ष 2016 में ई-टिकट रोजाना कुल जारी होने वाले टिकट का 35 से 40 फीसदी था। रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर में करीब 11 से 12 लाख रिजर्वेशन टिकट रोज जारी होते हैं।
इससे पहले रेलवे बोर्ड ने IRCTC को ऑनलाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों से सर्विस चार्ज वसूलने की मंजूरी दे दी थी। बोर्ड ने तीन अगस्त को एक पत्र में कहा कि IRCTC ने ई-टिकटों की बुकिंग पर सर्विस चार्ज बहाल करने के लिए विस्तृत पक्ष रखा था और सक्षम प्राधिकार ने मामले की जांच की है। वित्त मंत्रालय ने माना कि उसे नुकसान हुआ है।
सर्विस चार्ज बंद होने से 2016-17 में IRCTC की इंटरनेट से बुक टिकटों से होने वाली आय में 26 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। सर्विस चार्ज हटने से IRCTC ने 2017-18 में 693 करोड़ और 2016-17 के चार महीनों में 575 करोड़ रुपये का नुकसान झेला था।
IRCTC से ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराना होगा महंगा, बहाल होगा सर्विस चार्ज
अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…
नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…
एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…
कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…
एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…
उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…