NDA के साथ, मगर नागरिकता विधेयक और तीन तलाक का जारी रहेगा विरोध: JDU

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 20 जनवरी को JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों  की बैठक पटना में मुख्यमंत्री आवास में हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, तीन तलाक बिल, नागरिकता संशोधन विधेयक सहित उम्मीदवारों के चयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

करीब 4 घंटे तक चली  बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि JDU अपनी पुरानी नीतियों एवं सिद्धांतों पर  कायम रहेगी। केंद्र के तीन तलाक़ और नागरिकता क़ानून से संबंधित विधेयक का विरोध करेगी। लोकसभा के आगामी सत्र के समाप्त होते ही JDU अपने  प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगा।

फरवरी के अंत में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होगी जिसमें अंतिम निर्णय लिया जायेगा। पार्टी नागरिकता क़ानून के विरोध में 27 और 28 जनवरी को निकाली जाने वाली असम गण परिषद की रैली में भी शामिल होगी। इसके लिए केसी त्यागी, उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय सचिव व  त्रिपुरा और मेघालय के प्रभारी संजय वर्मा को हिस्सा लेने को कहा गया।

बैठक में लिये गये निर्णय पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि नागरिकता विधेयक और तीन तलाक  मामले का पार्टी राज्यसभा में विरोध करेगी।  रामजन्मभूमि विवाद में JDU अदालत  के फैसले का सम्मान करेगी। त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना  साधते हुए यह भी कहा कि  कहा कि नागरिकता विधेयक का JDU ने लोकसभा में  विरोध किया, लेकिन  कांग्रेस के  सदस्यों ने वाकआउट किया। वाकआउट करना भी एक  तरह से विधेयक का  समर्थन करना  ही माना जाता है।

JDU ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, बिजेंद्र प्रसाद  यादव और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने की  जिम्मेदारी दी है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा संसद सत्र के बाद  की जायेगी।


ममता की यूनाइटेड इंडिया रैली में पहुंचे विपक्ष के दिग्गज नेता

मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री : नीतीश

This post was last modified on January 21, 2019 7:21 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022