पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास, चिराग ने दी मुखाग्नि

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रहे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। पटना के गंगा तट के दीघा के जनार्दन घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत रामविलास का अंतिम संस्कार किया गया। लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वे कुछ समय के लिए बेसुध नजर आए।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर के साथ उनके आवास एस के पुरी से फूलों से लदे एक वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बडी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में जगह-जगह से लोग जुड़ते जा रहे थे। लोग ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, रामविलास तेरा नाम रहेगा’, ‘रामविलास अमर रहे’ जैसे नारे लगाते रहे। यहां से उनके पार्थिव शरीर को गंगा तट ले जाया गया।

उनकी यात्रा में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद उपस्थित रहे।

राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर जैसे ही दीघा के जनार्दन घाट पहुंचा, मौजूद लोग उनकी एक झलक पाने के लिए टूट पड़ेे। किसी तरह उन्हें नियंत्रित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने गगनभेदी नारे लगाए।

जनार्दन घाट पर चिराग के साथ उनके भाई प्रिंस राज और परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। लोजपा के अध्यक्ष चिराग मुखग्नि देते हुए बेसुध हो गए। किसी तरह उन्हें संभाला गया।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान ने गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शुक्रवार शाम पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना लाया गया था, जहां बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

इसके बाद इनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर और फिर लोजपा कार्यालय लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लेाग राजधानी पहुंचे थे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022