लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में अलग-थलग विपक्ष से कांग्रेस का मनोबल ऊंचा

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अक्सर यह कहती नजर आती है कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां उसपर राजनीतिक रूप से निशाना साधती हैं। पंजाब में, स्थिति इसके उलट है।

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर मुख्य विपक्षी पार्टी-शिरोमणी अकाली दल(शिअद)-भाजपा गठबंधन, आम आदमी पार्टी(आप) और पिछले कुछ महीने में अस्तित्व में आई कुछ छोटी राजनीतिक पार्टियां हमले कर रही हैं।

पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार मई 2017 से सत्ता में है। पार्टी ने फरवरी 2017 विधानसभा चुनाव में विधानसभा की कुल 117 सीटों में से 77 सीटों पर चुनाव जीता था। बाद में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने एक सीट जीती थी, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 78 हो गया।

2014 आम चुनाव में, पंजाब ने भाजपा के समर्थन में मतदान करने के राष्ट्रीय ट्रेंड के विरुद्ध दो स्तरों पर मतदान किया।

पहला, अकाली-भाजपा गठबंधन यहां की 13 लोकसभा सीटों में से केवल छह पर ही जीत दर्ज कर पाई। इसमें से अकाली दल को चार और भाजपा को दो सीटें प्राप्त हुई थीं।

दूसरा, दूसरे राज्यों से खारिज कर दी गई ‘आप‘ पंजाब से चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही और लोकसभा में इसे पहली बार प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अलग बात है कि आप के दो सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा मार्च 2015 से पार्टी से निलंबित चल रहे हैं।

कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में तीन सीटें प्राप्त की थी। 2017 में गुरुदासपुर सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी ने जीत हासिल की थी, जिससे लोकसभा में इसकी चार सीटें हो गई थीं। यहां भाजपा के सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया था।

यहां की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस का स्पष्ट तौर पर मानना है कि इस दौड़ में वह आगे हैं, क्योंकि विपक्ष खंडित और अलग-थलग हैं।

शिअद में कुछ वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से हटाया गया है या फिर गत वर्ष नवंबर में इन्होंने नया दल शिरोमणी अकाली दल(टकसाली) बनाने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिह बादल भले ही यह दावा कर सकते हैं कि इस दल का कोई अस्तित्व नहीं है, लेकिन टकसाली शिअद के मतों में जरूर कुछ सेंध लगाएंगे।

भाजपा तथ्य और स्थिति को भांपकर पंजाब के राजनीतिक मामले में अकाली दल के पीछे अपनी पारी खेल रही है।

कांग्रेस सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अकाली दल पर हावी है।

पंजाब विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी ‘आप’ में पिछले 3-4 वर्षो में कई वरिष्ठ नेताओं को या तो पार्टी से निलंबित कर दिया गया है या फिर उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं।

2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराना आप के लिए काफी मुश्किल काम होगा, क्योंकि पार्टी अपने समर्थन को तेजी से खोती जा रही है। आप शिअद(टकसाली) के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है।

छह छोटी पार्टियों के नेताओं ने हाल ही में पंजाब डेमोक्रेटिक गठबंधन(पीडीए) बनाया है। इन सब के बीच, कांग्रेस आराम से विपक्ष की इस स्थिति का आनंद उठा रही है।


पंजाब की इस सीट से मनमोहन सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस

This post was last modified on March 12, 2019 8:58 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022