मुजफ्फरनगर: CAA हिंसा पीड़ितों से मिलीं प्रियंका, कहा- पुलिस ने मदरसे में घुसकर छात्रों को पीटा

Follow न्यूज्ड On  

मुजफ्फरनगर | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से पीड़ित कई परिवारों से यहां शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौलाना असद ने मुझे बताया कि पुलिस ने मदरसे के अंदर घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा और फिर बच्चों को जेल में डाल दिया। प्रियंका शनिवार को सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ितों से बात की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मौलाना असद ने मुझे बताया कि पुलिस ने मदरसे के अंदर घुसकर छात्रों को बेरहमी से पीटा और फिर बच्चों को जेल में डाल दिया। पीड़ितों में किसी का हाथ टूटा हुआ है और किसी के पैरों पर पट्टी हुई है।” प्रियंका के अनुसार, पीड़ित लोगों का कहना है कि पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की है।

उन्होंने कहा, “हम ऐसे सभी लोगों की सहायता के लिए खड़े हैं, जिन्हें छोड़ दिया गया है। इस संबंध में मैंने राज्यपाल को भी लिखा है। पुलिस ने बिना कारण लोगों को पीटा है। हम कोशिश करेंगे कि जहां-जहां अन्याय हुआ है, हम वहां जाएंगे और पीड़ितों की मदद करेंगे। पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन यहां तो उल्टा हुआ है।”

प्रियंका गांधी दूसरे परिवार नूर मोहम्मद के यहां गईं। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही दर्दनाक है। वह (नूर मोहम्मद की पत्नी) सात माह की गर्भवती है और उसकी छोटी-सी एक बच्ची है।”

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रुकैया परवीन से भी मुलाकात की, जिनकी आज शादी होने वाली थी, जो अब चार फरवरी को होगी। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने परवीन के घर में तोड़फोड़ की और उसके घर में रखा दहेज का सामान भी तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी लौटते वक्त मेरठ भी जाएंगी। हालांकि मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि प्रियंका के मेरठ दौरे की पुष्टि नहीं है। उन्हें इसकी कोई औपचारिक सूचना नहीं है।


CAA Protest: AMU जा रहे पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को UP पुलिस ने हिरासत में लिया

This post was last modified on January 4, 2020 2:33 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022