अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2 मार्च को झारखंड के दौरे पर रांची आएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है।
गौरतलब है कि पिछले 4 वर्षों से राहुल गांधी का दौरा झारखंड में नहीं हुआ था। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने झारखंड की जनता की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड में आने के लिए अनुरोध किया था। जिसे स्वीकार करते हुए राहुल गांधी ने रांची आने की सहमति दी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार उनके कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का भारी आग्रह था। संगठन के चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी से रांची आने का अनुरोध किया गया था। राहुल गांधी के रांची दौरे की सहमति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम के लिए रणनीति तैयार करेंगे
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। हालांकि ऐतिहासिक मोराबादी मैदान, शहिद मैदान और प्रभात तारा मैदान में से किसी एक में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पूरे कार्यक्रम के लिए रणनीति तैयार करेंगे ताकि झारखंड के ज्यादा से ज्यादा लोग राहुल गांधी को सुन सके। कहा कि राज्य के आदिवासी, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक नौजवान एवं सभी लोगों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। सामाजिक संगठनों सहित तमाम संगठन के लोगों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।
आलोक दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे की सहमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यालय रांची में भी उत्साह का माहौल है।
राहुल एक मार्च से महाराष्ट्र में चुनावी अभियान शुरू करेंगे
झारखंड: DSP ने फेसबुक पोस्ट में सरकार पर लगाए आरोप, विभाग ने भेजा शोकॉज
This post was last modified on February 22, 2019 2:12 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…