Republic Day 2019: दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर दिखा देश का दम, देखें परेड के वीडियो

Follow न्यूज्ड On  

Republic Day 2019 Live: नई दिल्ली। भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर हो रहा है, जहां देश की आन-बान और शान का प्रदर्शन किया जा रहा है। सेना की तीनों टुकड़ियों के जवान परेड कर रहे हैं और भारतीय सेना का दम दिखाया जा रहा है। राजपथ पर परेड देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचने लगे हैं। देश की ताकत देखने पहुंचे इन लोगों में भारी जोश नजर आ रहा है।

इसके अलावा इस बार परेड में ऐसा बहुत कुछ हो रहा है जो पहले नहीं हुआ। पहली बार महिलाओं का दस्ता राजपथ पर परेड किया। ये मौका असम राइफल्स की बहादुर महिलाओं को मिला। इसके अलावा होवित्ज़र तोप और वज्र टैंक का भी पहली बार प्रदर्शन किया गया।

Republic Day 2019 Parade Live Updates:

-शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया
– मुख्‍य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति रामापोसा भी उपस्थित हैं
– राष्‍ट्रपति नामनाथ कोविंद परेड स्‍थल पर पहुंचे, प्रधानमंत्री ने किया स्‍वागत
– उपराष्‍ट्रपति वैंकैया नायडू परेड स्‍थल पर पहुंचे, प्रधानमंत्री ने किया स्‍वागत
इंडिया गेट पर पीएम मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
-इंडिया गेट पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, कुछ देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी

आज ही लागू हुआ था संविधान

गणतंत्र दिवस का इतिहास भारत के संविधान से जुड़ा है। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में राजपथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि हैं।


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति ने कही ये बातें

प्रणब, नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका को भारत रत्न

Padma Awards 2019: गौतम गंभीर, प्रभु देवा और कादर खान समेत 112 हस्तियाँ सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on January 26, 2019 6:18 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022