Padma Awards 2019: गौतम गंभीर, प्रभु देवा और कादर खान समेत 112 हस्तियाँ सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Padma Awards 2019 Live Updates

Padma Awards 2019 Ceremony Live Updates: 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों की घोषणा की गयी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को भारत रत्न समेत पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, आरएसएस नेता नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न प्रदान किया जाएगा। वहीं, 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। जिन लोगों को पुरस्कार दिया गया है उनमें 21 महिलाएं हैं। इसके अलावा 11 शख्स ऐसे हैं जो विदेशी, NRI/PIO/OCI कैटेगरी से आते हैं। 3 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया गया है। जबकि एक ट्रांसजेंडर शख्स को भी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।


पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों की सूची इस प्रकार है

पद्म विभूषण

तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिलकुमार मणिभाई नाइक, बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे

पद्म भूषण

जॉन चेम्बर्स (विदेशी), सुखदेव सिंह ढींडसा, प्रवीण गोरधन, महाशय धर्म पाल गुलाटी, दर्शन लाल जैन, अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े, करिया मुंडा, बुधादित्य मुखर्जी, मोहनलाल विश्वनाथन नायर, एस नांबी नारायण, कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), बछेंद्री पाल, वीके शुंगलू, हुकुमदेव नारायण यादव

पद्म श्री

राजेश्वर आचार्य, बंगारू आदिगलर, इलियास अली, मनोज बाजपेयी, उद्धव कुमार भाराली, ओमेश कुमार भारती, प्रीतम भर्तवान, ज्योति भट्ट, दिलीप चक्रवर्ती, मम्मी चांडी, स्वपन चौधरी, कंवल सिंह चौहान, सुनील छेत्री, दिनकर ठेकेदार, मुक्तबेन पंकजकुमार दागली, बाबूलाल दहिया, थंगा दारलोंग, प्रभु देवा, राजकुमारी देवी, भागीरथी देवी, बलदेव सिंह ढिल्लों, हरिका द्रोणावल्ली, गोदावरी दत्ता, गौतम गंभीर, द्रौपदी घिमिरय, रोहिणी गोडबोले, संदीप गुलेरिया, प्रताप सिंह हार्डिया, बुलु इमाम, फ्रेडरिके इरिना, जोरावरसिंह जादव, एस जयशंकर, नरसिंह देव जम्वाल, फैयाज अहमद जान, के जी जयन, सुभाष काक, शरथ कमल, रजनी कांत, सुदाम केवट, वामन केंद्रे।


इसके अलावा दिवंगत अभिनेता कादर खान, अब्दुल गफूर खत्री, रवींद्र कोल्हे, स्मिता कोल्हे, बोम्बायला देवी लेशराम, कैलाश मड़ैया, रमेश बाबाजी महाराज, वल्लभभाई वासराभाई मारवानिया, गीता मेहता, शादाब मोहम्मद, के के मुहम्मद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दैतारी नाइक, शंकर महादेवन नारायण, शांतनु नारायण, नर्तकी नटराज, टर्सिंग नोरबो, अनूप रंजन पांडे, जगदीश प्रसाद पारिख, गणपतभाई पटेल, बिमल पटेल, हुकुमचंद पाटीदार, हरविंदर सिंह फूलका, मदुरै चिन्ना पिल्लई, ताओ पोर्चन-लिंच, कमला पुजारी को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है।

इसके अलावा पहलवान बजरंग पुनिया, जगत राम, आर वी रमणी, देवरपल्ली प्रकाश राव, अनूप साह, मिलिना साल्विनी, नागिदास संघवी, सिरीविनेला सीतारमा शास्त्री, शब्बीर सैय्यद, महेश शर्मा, मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, बृजेश कुमार शुक्ल, नरेंद्र सिंह, प्रशांति सिंह, सुल्तान सिंह, ज्योति कुमार सिन्हा, आनंदन शिवमणि, शारदा श्रीनिवासन, देवेन्द्र स्वरूप (मरणोपरांत), अजय ठाकुर, राजीव थरानाथ, शालुमारदा थिमक्का, जमुना टुडू, भारत भूषण त्यागी, रामास्वामी वेंकटस्वामी, राम शरण वर्मा, स्वामी विशुद्धानंद, हीरालाल यादव वेंकटेश्वर राव यदलापल्ली को भी पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Padma Awardees List 2019 by on Scribd

जानें पद्म पुरस्कारों के बारे में

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जिसका ऐलान 25 जनवरी की पूर्व संध्या को किया जाता है | साल 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार को 49,992 नामांकन मिले हैं, जिसका ऐलान कुछ ही देर में किया जाएगा | यह आंकड़ा साल 2017 के मुकाबले 14000 ज्यादा है | पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में बांटा गया है | पुरस्कारों के लिए आवेदन-प्रक्रिया 1 मई 2019 को शुरू हुई थी | सरकार ने साल 2016 में इस अवॉर्ड के नामांकन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया था | आपको बता दें, भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है | इसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्म श्री का नंबर है |

आपको बता दें की साल 2018 में कुल 85 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले थे | इनमें से 3 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड मिले थे | पद्म पुरस्कार पाने वालों में 14 महिलाएं थीं, जिनमें से 3 को यह अवॉर्ड मरणोपरांत मिला था |

वहीं साल 1954 में पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी, तब से ये अवॉर्ड्स सालाना दिए जाते हैं | पिछले साल महान संगीतकार इलैयाराजा, आरएसएस विचारक पी परमेश्वरन और उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को पद्म विभूषण से नवाजा गया था | वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मशहूर बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी को पद्म भूषण दिए गए थे |

Padma Awards 2019 Live Updates 

Padma Awards 2019 live Update 06:30 PM IST: पद्म विभूषण पुरस्कार एक तरफ जहां असाधारण और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिए जाता है, वहीं पद्म भूषण उच्च स्तर की उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है जबकी पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है | पद्म पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया जाता है |

Padma Awards 2019 Live Updates 06:00 PM IST: आपको बता दें कि पद्म अवॉर्ड हर साल दिए जाते हैं. लेकिन साल 1977 से 1980 और 1993 से 1997 के बीच पद्म अवॉर्ड नहीं दिए गए थे |

Padma Awards 2019 Live Updatesकैसे भेजे पद्मा अवार्ड के लिए नामाँकन?

कला, साहित्य, खेल, सामाजिक कार्य, मेडिसिन, साइंस एंड इंजीनियरिंग, पब्लिक अफेयर्स, सिविस सर्विसेज, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने पर ये अवॉर्ड दिए जाते हैं | इसके लिए हर साल केंद्र सरकार आवेदन मांगती है | साल 2015 में बीजेपी सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए मंत्रियों द्वारा नाम प्रस्तावित करने के चलन को खत्म कर दिया था | अब कोई भी शख्स ऑनलाइन पद्म अवॉर्ड्स के लिए नामांकन भेज सकता है |

Padma Awards 2019 Live Updates 05:00 PM IST: पद्म पुरस्कारों में कोई कैश प्राइज नहीं दिया जाता और न ही रेल/हवाई यात्रा में फायदा मिलता है | साल 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोई शख्स पुरस्कारों का अपने नाम के आगे इस्तेमाल नहीं कर सकता|


नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति ने कही ये बातें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)