सिल्ली विधानसभा सीट Results Live: AJSU के सुदेश महतो 19 हजार वोटों से आगे, JMM की सीमा देवी दूसरे नंंबर पर

  • Follow Newsd Hindi On  
सिल्ली विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: पिछले 2 चुनाव से JMM का कब्जा, सुदेश महतो के लिए चुनौती बनी सीट

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सिल्ली विधानसभा सीट (Silli Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अमित कुमार ने ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के नेता सुदेश कुमार महतो को 29,740 वोटों से शिकस्त दी थी।

Results Live:

03:30 PM: AJSU- 56060, JMM- 36787



12:00 PM: AJSU के सुदेश महतो की बढ़त बरकरार, 4200 वोटों से आगे


08:41 AM: आजसू के सुदेश महतो आगे चल रहे हैं


सिल्ली विधानसभा सीट (Silli Assembly Constituency) का इतिहास

पीछले 3 चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 2005 में कराए गए चुनाव में आजसू के नेता सुदेश कुमार महतो विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भी वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में यह सीट झामुमो के कब्‍जे में चली गई। यहां से झामुमो नेता अमित महतो ने जीत हासिल की और यहां से विधायक चुने गए।


एक मामले में सजा होने के बाद अमित महतो ने अपनी पत्नी सीमा देवी को मैदान में उतारा। सीमा देवी ने भी उपचुनाव में सुदेश महतो को हराया।

सिल्ली विधानसभा सीट का समीकरण

सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,20,564 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,04,271 और महिला मतदाता 1,01,375 हैं। पिछले चुनाव में 77.66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिल्ली, सोनाहातू, राहे प्रखंड के अलावा अनगड़ा प्रखंड के पांच पंचायत आते है।

सिल्ली झारखंड विधानसभा चुनाव की हॉट सीट है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के चुनावी दंगल में रहने से सबकी नजर इस सीट पर है। 1999 में पहली बार विधायक चुने गये सुदेश महतो लगातार दो चुनाव में जीत हासिल की। सत्ता की सीढ़ी और राजनीति में धाक तय करने वाला यह सीट अब सुदेश के लिए चुनौती बन गया है। भाजपा ने इस सीट से प्रत्याशी नहीं दिया है।

Silli Assembly Seat Voting Date:

सिल्ली विधानसभा सीट पर मतदान : 12 दिसंबर, 2019

Silli Assembly Seat Counting Result Date:

सिल्ली विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Silli Constituency Seat Winner 2014 :

सिल्ली विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अमित कुमार

List of Polling Stations in Silli Assembly

सिल्ली विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अमित कुमार, झामुमो– 79,747

सुदेश कुमार महतो, आजसू– 50,007

हार का अंतर – 29,740

Silli Assembly Seat Candidates List:  सिल्ली विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • JMM – सीमा देवी
  • AJSU – सुदेश कुमार महतो
  • BSP – नंद कुमार राम
  • CPI – विश्वदेव सिंह मुंडा
  • निर्दलीय – सुनील कुमार महतो
  • निर्दलीय – अमित कुमार
  • निर्दलीय – राजेश्वर महतो
  • स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी – प्रहलाद महतो

मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

Silli Assembly seat Result 2014

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
Amit Kumar JMM विजेता 79,747 55.71% 29,740
Sudesh Kumar Mahto AJSUP दूसरे स्थान पर 50,007 34.93%
Rangowati Devi CPM 3rd 3,279 2.29%
Dinesh Prasad Sahu INC 4th 2,267 1.58%
Robin Sahu JVM 5th 1,042 0.73%
Trilochan Prasad Mahto SAP 6th 995 0.70%
Sanjay Prasad Yadav IND 7th 942 0.66%
Lekhnath Nishad BSP 8th 914 0.64%
Rajeshwar Mahto IND 9th 405 0.28%
Ramapati Mahto MCO 10th 400 0.28%
Sawan Kumar Bediya SP 11th 377 0.26%

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)