बिहार: सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी से नाराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह!

Follow न्यूज्ड On  

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपनी पार्टी भाजपा से नाराज है, क्योंकि पाटी का राष्ट्रीय नेतृत्व कथित रूप से बिहार के नवादा संसदीय सीट को राजग की घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को देने पर सहमत हो गया है। इस सीट का प्रतिनिधित्व सिंह करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा अंतिम रूप दिए गए सीट-बंटवारे फार्मूले के अंतर्गत नवादा की सीट लोजपा को दे दी गई है।

औपचारिक सीट बंटवारे और राजग उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हालांकि अभी नहीं की गई है, लोजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी नवादा से चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने अपने मुंगेर सीट को छोड़ दिया है।

लोजपा नेता ने कहा, “इसका फैसला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान के बीच बैठक में लिया गया कि लोजपा को गठबंधन के साथी जदयू के लिए मुंगेर की सीट छोड़ने के बदले नवादा सीट दी जाएगी। ”

गिरिराज सिंह को कथित रूप से बेगूसराय सीट की पेशकश की गई है, जहां से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार सीपीआई पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हें, जिसका समर्थन महागठबंधन करेगी।

VIDEO | क्या 2019 लोकसभा चुनाव मोदी बनाम महागठबंधन होगा?

सिंह के करीबी भाजपा नेता ने कहा, “गिरिराज सिंह इसके लिए तैयार नहीं है और इस पेशकश को ठुकरा दिया है। वह नवादा से चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं।”

गिरिराज सिंह ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह आगामी लोकसभा में या तो नवादा से चुनाव लड़ेंगे या फिर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

एक भाजपा नेता ने कहा, “अबतक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। सभी कुछ अभी प्रक्रिया में है, कुछ भी संभव हो सकता है।”

अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सिंह बीते रविवार से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वह खराब स्वास्थ्य की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प रैली में शामिल नहीं हो सके थे। उनके करीबी भाजपा नेता ने कहा कि वह वायरल बुखार से पीड़ित थे।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल और सोनिया के नाम शामिल

सिंह ने कहा था कि जो पटना में 3 मार्च को मोदी की रैली में शामिल नहीं होगा इसका मतलब होगा की वह पाकिस्तान का समर्थन करता है। इस बयान के बाद वह खुद ही इस रैली में शामिल नहीं हो सके थे, जिसके बाद विपक्षी राजद, कांग्रेस और आरएलएसपी ने उनपपर कटाक्ष किया था।

सर्वण जाति भूमिहार से ताल्लुक रखने वाले गिरिराज सिंह के लिए बिहार की जाति आधारित राजनीति पृष्ठभूमि से अलग नवादा की सीट उनके लिए सुरक्षित है। यहां भमिहारों की अच्छी खासी संख्या है।

राजग के सूत्रों ने कहा कि अपराधी से राजनेता बने सुरजभान सिंह की पत्नी और लोजपा नेता वीणा देवी मुंगेर से अपना सीट छोड़ेगी और नवादा से चुनाव लड़ेगी। वह भी भूमिहार है।

मजे की बात है कि जद-यू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भाजपा को उनकी पार्टी को मुंगेर सीट देने के लिए मना लिया, जहां से उनके करीबी दोस्त और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं।

सीट बंटवारे के तहत, भाजपा और जद-यू दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी की छह सीटें लोजपा के रामविलास पासवान को दी जाएगी।


‘जो मोदी की रैली में न आएगा, वो देशद्रोही’ बोलकर गिरिराज सिंह खुद नहीं पहुँचे

बिहार: एनडीए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द, इन सात सीटों पर फंसा है पेंच!

This post was last modified on March 7, 2019 11:16 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022