नागरिकता कानून: सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला, कहा- सरकार खुद हिंसा और बंटवारे की जननी

Follow न्यूज्ड On  

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में जारी विरोध और दिल्ली में हुई हिंसा पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी एक बयान में सोनिया गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है और युवाओं के भविष्य को आग की भट्टी में झुलसा दिया है। सोनिया गांधी ने कहा कि हिम्मत है तो गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्यों में जाकर दिखाएं।

सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार का काम है शांति व सौहार्द बनाना, कानून का शासन चलाना व संविधान की रक्षा करना। पर बीजेपी सरकार ने देश व देशवासियों पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार स्वयं हिंसा प बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत और अंधी खाई में धकेल दिया है तथा युवाओं के भविष्य को आग की भट्ठी में झुलसा दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार में बैठे हुक्कमरान ही जब हिंसा करवाएं, संविधान पर आक्रमण करें, देश के युवाओं को बेरहमी से पिटवाएं, कानून की धज्जियां उड़ाएं तो फिर देश चलेगा कैसे?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की मंशा साफ है देश में अस्थिरता फैलाओ, देश में हिंसा करवाओ, देश के युवाओं के अधिकार छीनते जाओ, देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाओ और राजनैतिक रोटियां सेंकते जाओ। असम, त्रिपुरा और मेघालय जल रहा है।

पुलिस की गोलियों से अकेले असम में चार युवा मारे गए हैं। दिल्ली से पश्चिम बंगाल तक हिंसा और विरोध फैला हुआ है। पूरे देश में छात्र आंदोलन की राह पर हैं। सरकार के अत्याचार, बेतहाशा बेरोजगारी, फीस वृद्धि, अधिकारो का हनन तथा संविधान को तोड़ने की भाजपाई साजिश के खिलाफ युवा और छात्र सड़कों पर विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की बसों और दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी। झड़प में प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मी समेत करीब 60 लोग घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को कड़कड़ाती ठंड में जामिया के प्रवेश द्वार के बाहर कमीज उतारकर प्रदर्शन भी किया। वहीं नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने कहा कि फैक न्यूज से बचें और नागिरकों एवं संपत्ति को नुकसान नहीं होना चाहिए।


छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- देश गुंडों की जागीर नहीं

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022