रिया चक्रबर्ती के खिलाफ FIR के बाद अंकिता लोखंडे का ट्वीट- सच जीतता है

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई। एक समय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने दिवंगत अभिनेता के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद एक ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट किया है।

अंकिता ने किसी के नाम या किसी चीज का जिक्र किए बिना सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा है, “सच्चाई की जीत होती है।” इस ट्वीट को रिया के खिलाफ दर्ज हुए मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

अंकिता ने सुशांत को करीब छह साल तक डेट किया था। दोनों की मुलाकात एकता कपूर के टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी।

सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद सुशांत आत्महत्या मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया है। उन्होंने रिया पर सुशांत के पैसे हड़पने, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए हैं। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटके पाए गए थे।


सुशांत मामले में भाजपा, कांग्रेस साथ-साथ, फिर उठी सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम

पटना: सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराया केस,  आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022