Tabrez Ansari lynching case: तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में 6 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड के चर्चित तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में आज रांची हाईकोर्ट ने 6 आरोपियों को जमानत दे दी है। गौरतलब है कि तबरेज अंसारी की 17 जून को भीड़ ने बाइक चोरी के शक में बुरी तरह पिटाई की थी। तबरेज़ की बाद में 22 जून को अस्पताल में मौत हो गई थी। तबरेज अंसारी की मौत के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को जेल भेजा था। वहीं काम में लापरवाही बरतने को लेकर दो पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया था।

झारखंड के चर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिचिंग मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों को आज रांची हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। मामले में कुल 11 आरोपी जेल भेजे गए थे। न्यूज्ड से बात करते हुए पीड़ित पक्ष के वकील ए. अल्लाम ने कहा कि इस केस में अबतक 6 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिसमें 5 आरोपियों को आज जमानत मिली है। अल्लाम ने बताया कि बेल देते हुए कोर्ट ने कहा कि इन आरोपियों का FIR में नाम नहीं था साथ ही साथ आरोपियों पर सामान्य आरोप थे।

अल्लाम ने कहा की ऐसे मामलों में जब किसी हिंसा में भीड़ शामिल रहती है, तो पीड़ित पक्ष के लिए व्यक्तिगत तौर पर हर आरोपी के खिलाफ सबुत पेश करना मुश्किल हो जाता है। जिससे आरोपी को संदेह का लाभ मिलता है और वो छूट जाते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई अब सरायकेल कोटे में होगी।

जून में पीट-पीटकर हुई थी हत्या

झारखंड के सरायकेला जिले में कदमडीह गांव के मोहम्मद तबरेज अंसारी के साथ 18 जून को तबरेज अंसारी अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई की साथ ही उन्हें ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने के लिए भी मजबूर किया। बाद में इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के चार दिन बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई थी।

झारखंड: तबरेज लिंचिंग मामले में नया मोड़, आरोपियों पर फिर से जोड़ी गई हत्या की धारा

11 आरोपियों को जेल, 2 अधिकारी सस्पेंड

मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें भीमसेन मंडल, प्रेमचंद महली, कमल महतो, सोनामो प्रधान, सत्यनारायण नायक, सोनाराम महली, चामू नायक, मदन नायक, महेश महली और सुमंत महतो शामिल थे। साथ ही खरसांवा थानेदार चंद्रमोहन उरांव और थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।


झारखंड: धनबाद स्टेशन पर बच्चा चोर गिरोह के 4 अपराधियों को RPF ने पकड़ा

This post was last modified on December 10, 2019 6:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022