Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में कांग्रेस के पतन और भाजपा के उत्थान के बीच का अनूठा रिश्ता

Follow न्यूज्ड On  

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार (Bihar) में कांग्रेस (Congress) की घटती लोकप्रियता और भाजपा (BJP) के उत्थान के बीच बड़ा ही दिलचस्प सा रिश्ता नज़र आ रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों में देखने को मिला है कि कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी आसानी से पचा ले रही है। कुछ ऐसी ही मनोदशा कांग्रेस के पुराने मतदाताओं की भी देखने को मिल रही है।

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अब कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक भी अब भाजपा को वोट देने में किसी तरह नहीं हिचक रहा है। कांग्रेस से भाजपा में आए डॉ. सीपी ठाकुर इसके ताजा उदाहरण हैं। भाजपा ने उन्हेंं इस तरह अपनाया कि उनके पुत्र विवेक ठाकुर भी पार्टी के लिए स्वीकार्य हो गए।

दैनिक जागरण में छपे लेख में अक्षय पांडे ने लिखा कि जनसंघ के जमाने से जुड़े उन भाजपाइयों की तादाद बहुत कम होगी, जिनकी पीढ़ियां राज्यसभा तक पहुंच पाई। डॉ. ठाकुर का नाम बड़ा है। भाजपा में आए उन कांग्रेसियों की संख्या भी कम नहीं है, जो उनकी तरह असरदार नहीं, फिर भी पार्टी में उनका विशेष सम्मान है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र के पुत्र नीतीश मिश्र भाजपा के नेता हैं। उन्हेंं पिछली बार झंझारपुर से उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस में नामचीन ललित नारायण मिश्र के स्वजन भी भाजपा में आसानी से फिट हो गए। डॉ. जगन्नाथ मिश्र राज्य में कभी कांग्रेस के पर्याय हुआ करते थे।

इस तरह खिसका जा रहा है बीजेपी में कांग्रेस का आधार

चुनावी साल : सीटों पर उम्मीदवार : जीत  और  वोट प्रतिशत  

1990 : कांग्रेस : 323 : 71    24.78

भाजपा : 237 : 39 : 11.61

1995 : कांग्रेस : 320 : 29 : 16.03

भाजपा : 315 : 41 : 13.00

2000 : कांग्रेस : 324 : 23 : 11.01

भाजपा : 168 : 67 : 14.06

2005 (फरवरी) : कांग्रेस : 84 : 10 :  5.00

भाजपा : 103 : 37 : 10.07

2005 (अक्टूबर) : कांग्रेस: 51 : 09: 6.09

भाजपा : 102: 55: 15.65

2010 : कांग्रेस : 243 : 04 : 8.38

भाजपा : 102 : 91 : 16.46

2015 : कांग्रेस : 41 : 27 : 6.07

भाजपा : 157 : 53 : 21.81

जानें कैसा रहा कांग्रेस और बीजेपी का चुनावी गणित

नेतृत्व के स्तर पर ही भाजपा में कांग्रेस के नेताओं का कोई सम्मान नहीं है। यह पिछले कुछ एक चुनाव परिणामों से साफ हो गया है। साल 1990 में कांग्रेस राज्य की सत्ता से दूर हुई तो तब से लेकर अब तक यही सिलसिला बदस्तूर जारी रहा है। राज्य में कांग्रेस जितनी कमजोर कमजोर होती है वहीं भाजपा मजबूत होती जा रही है।

अगर कांग्रेस थोड़ी तंदुरुस्त होती है तो भाजपा की हालत खराब होने लगती  है। साल 1985 में कांग्रेस बिहार विधानसभा की 196 सीटें जीती थी। साल 1990 में 71 पर आ गई। उधर भाजपा 16 से बढ़कर 39 सीटों तक पहुंच गई। तब कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। भाजपा ने 1995 में उससे मुख्य विपक्षी पार्टी का ओहदा भी छीन लिया। उस साल कांग्रेस 29 पर सिमट गई जबकि भाजपा 39 से 41 पर पहुंची।

2000 में कांग्रेस 23 सीट पर जीती तो तब भी भाजपा 67 पर पहुंच गई। उसके बाद के चुनावों में भी कांग्रेस-भाजपा की हार-जीत का यही समीकरण रहा है। 2005 में कांग्रेस नौ सीट पर जीती तो भाजपा 55 पर ठहर गई, लेकिन 2010 में कांग्रेस चार पर सिमटी तो भाजपा 91 सीटों पर जीत गई। साल 2015 में महागठबंधन का दबदबा रहने के बावजूद कांग्रेस चार से 27 पर पहुंची। इधर भाजपा 91 से 53 पर आ गई।

सत्ता की स्वतंत्र दावेदारी से अब भी कोसो दूर बीजेपी

अब ये बात भी रोचक है कि इतनी उठापठक के बावजूद भी कांग्रेस के आधार का बड़ा हिस्सा लेने के बावजूद भाजपा अबतक सत्ता की स्वतंत्र दावेदारी हासिल नहीं कर सकी। उसे कांग्रेस से एक मामले में बढ़त हासिल तो हुई कि उसकी मदद से सत्ता में पहुंचा जाता है। वह इसका उपयोग अपना दायरा बढ़ाने के लिए करती आई है।

पिछले बीत चुके 30 वर्षों में कांग्रेस को यह मौका साल 2000 में हासिल हुआ था, जब उसकी मदद के बिना राजद की सरकार का बनना नामुमकिन था, मगर कांग्रेस ने उस अवसर का इस्तेमाल जनता के बीच यह संदेश देने के लिए किया कि सत्ता ही उसके लिए सब कुछ है। वह वाकई अदभुत सरकार थी, जिसमें कांग्रेस के एक को छोड़ सभी विधायक मंत्री बन गए थे।

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022